Move to Jagran APP

राफेल मुद्दे पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

बड़ा चौराहा स्थित रोहतगी प्रतिमा स्थल पर दिया धरना। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 03:52 PM (IST)
राफेल मुद्दे पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
राफेल मुद्दे पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

कानपुर (जागरण संवाददाता)। केंद्र की भाजपा सरकार राफेल मुद्दे पर पूरी तरह घिर चुकी है। राफेल मुद्दे और सीबीआइ के बीच हुई उठापटक को लेकर कांग्रेसियो ने शनिवार को शहर में धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बड़ा चौराहा स्थित रोहतगी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राफेल मामले में केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। वक्ताओं ने मुद्दे पर लगातार भटकाने की बात कही।

loksabha election banner

शनिवार को पूर्वाह्न बड़ा चौराहा स्थित रोहतगी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर कांग्रेसियों ने राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया है। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने सरकार को वादाखिलाफी की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने से पहले भाजपा ने बड़ी बड़ी बातें की थी।

सरकार ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। राफेल खरीद को लेकर केंद्र सरकार अभी तक चुप्पी साधे हुए है। सरकार की चुप्पी से भ्रष्टाचार की बात और गहराती जा रही है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता भूधर नारायण मिश्र, संजीव दरियाबाद, कृपेश त्रिपाठी, अब्दुल मन्नान समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.