Move to Jagran APP

शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष की दो सीटें पर 69 भाजपाइयों ने ठोका दावा, कम पड़े प्रस्तावक Kanpur News

नामांकन के दौरान उत्तर और दक्षिण कार्यालय में दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 05:07 PM (IST)
शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष की दो सीटें पर 69 भाजपाइयों ने ठोका दावा, कम पड़े प्रस्तावक Kanpur News
शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष की दो सीटें पर 69 भाजपाइयों ने ठोका दावा, कम पड़े प्रस्तावक Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। केंद्र से लेकर राज्य तक जिलाध्यक्ष पद पाने की भाजपाइयों में होड़ मच गई है। शहर में उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में दो पदों के लिए 69 लोगों ने दावा ठोका है। यही नहीं क्षेत्रीय पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। नामांकन के दौरान दोनों ही कार्यालयों में दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया तो विरोध के भी स्वर सुनाई दिये।

loksabha election banner

भाजपा संगठन चुनाव के क्रम में कानपुर दक्षिण और उत्तर जिले में नामांकन दाखिल हो चुके हैं। कानपुर उत्तर में मौजूदा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के मैदान में नहीं होने के कारण अधिक होड़ नजर आ रही है, यहां 42 भाजपाइयों ने नामांकन दाखिल किया है। उधर, दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने दोबारा इस पद के लिए नामांकन किया है। उनके समेत कुल 27 भाजपा नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इतने बड़े पैमाने पर नामांकन के कारण उम्मीदवारों को प्रस्तावकों की कमी हो गई है। दक्षिण जिले में तो कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रस्तावक न मिले ऐसी कोशिशें हुई हैं।

42 मतदाता और 138 प्रस्तावक अनुमोदक की जरूरत

दोनों जिलों में कुल 21 मंडलों में अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि की घोषणा हुई है। यही मतदाता हैं और इन्हीं को प्रस्तावक और अनुमोदक बनना था। अब 69 उम्मीदवारों को कुल 138 प्रस्तावक और अनुमोदक की जरूरत थी। इसी वजह से कई मतदाता कई लोगों के अनुमोदक प्रस्तावक बने और कई ने बिना प्रस्तावक अनुमोदन के ही अपना पर्चा दाखिल किया।

कानपुर उत्तर में जिलाध्यक्ष के नामांकन

सुनील बजाज, सतेंद्रनाथ पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, संतोष शुक्ला, रंजीता पाठक, ब्रह्मकुमार त्रिपाठी, पूनम कपूर, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, रामलखन रावत, विजय सेंगर, नीरज दीक्षित, प्रभाकांत पांडेय, जगदीश तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय, शोभा श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय त्रिपाठी, सौरभ देव, अमरनाथ गुप्ता, अर्जुन वर्मा, शिवेश दुबे, अनीता दीक्षित, सरोज सिंह, किरन पांडेय, दीप अवस्थी, दिलीप गुप्ता, आनंद मिश्रा, अनुराग शर्मा, रामअवतार प्रजापति, पंकज कुमार, महेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ला, मनोज अग्रवाल आदि।

कानपुर दक्षिण में जिलाध्यक्ष के नामांकन

मौजूदा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, शिवराम सिंह, संदीपन अवस्थी, पुनीत साहू, प्रबोध मिश्रा, राकेश तिवारी, रघुराज सरन गुप्ता, अचल गुप्ता, विकास दुबे, बीना आर्या, पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, जगदीश राठौर, सुरेंद्र अवस्थी, राजीव मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, बीना सिंह, अतुल शुक्ला, लज्जाराम यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, सरोज पांडेय, श्रवण वाजपेयी, प्रमोद बार्डर, सोमदत्त, अमित सिंह, अर्चना आर्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.