मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से अयोध्या मुद्दे पर बात नहीं
कानपुर: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुसलमानों का ठेकेदार नहीं है। वह एक एनजीओ है। बोर्ड
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 02:06 PM (IST)
कानपुर: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुसलमानों का ठेकेदार नहीं है। वह एक एनजीओ है। बोर्ड से अयोध्या मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी।
राष्ट्रीय मुस्लिम मच के प्रदेश संयोजक महिरजध्वज ने ये दो टूक कही है। दैनिक जागरण में सोमवार को बोर्ड के बर्खास्त उपाध्यक्ष मौलाना सलमान नदवी का वीडियो की खबर आने के बाद ये बात कही है। मंच के मार्ग दर्शक इन्द्रेश कुमार के साथ प्रदेश संयोजक इस समय अयोध्या में मुस्लिमों के साथ हैं। उन्होंने अयोध्या से मोबाइल पर दैनिक जागरण संवाददाता से कहा कि देश भर में एक हजार से अधिक मुस्लिम संगठन है। उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड से कोई बात नहीं होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें