Move to Jagran APP

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नौ दावेदार, किसने की दिल्ली में प्रियंका से मुलाकात Kanpur News

दावेदारों ने ही एक मुलाकात में ही शहर में गुटबाजी की पोल खोल दी।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 03:20 PM (IST)
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नौ दावेदार, किसने की दिल्ली में प्रियंका से मुलाकात Kanpur News
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नौ दावेदार, किसने की दिल्ली में प्रियंका से मुलाकात Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस में शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों से प्रियंका वाड्रा ने दिल्ली में मुलाकात की। एक घंटे से ज्यादा हुई इस मुलाकात में दावेदारों ने प्रियंका को शहर कांग्रेस की हर स्थिति की जानकारी दी। प्रियंका के सामने ही गुटबाजी की परतें भी खुली। नेताओं ने एक दूसरे पर गुटबाजी के आरोप भी लगाए।

loksabha election banner

पार्टी ने नगर ग्रामीण और कानपुर देहात के अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो चुकी है। अब शहर कांगे्रस अध्यक्ष को लेकर नामों पर चर्चा चल रही है। नाम को अंतिम रूप देने के लिए ही करीब 11:30 बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दावेदारों से मिलीं। उन्होंने नेताओं से पार्टी में उनके योगदान और सक्रियता के बारे में जाना। उनकी कमजोरी और मजबूती को भी जाना। उन्होंने दावेदारों से पूछा कि यदि वे अध्यक्ष बने तो पार्टी को आगे कैसे ले जाएंगे। सबने अपनी कार्ययोजना भी बताई। शहर में कांग्रेस के मजबूत और कमजोर पक्ष का आंकलन भी प्रियंका ने किया। इस बीच दावेदारों के बीच से ही शहर के कई बड़े नेताओं के नाम लिए गए तो प्रियंका ने सवाल जवाब किए।

कुछ दावेदारों ने अपने-अपने बड़े नेता की मेहनत और लोकप्रियता का बखान किया तो विरोधी ने उनके कमजोर पक्ष को भी प्रियंका के समक्ष रखा। प्रियंका की बैठक समाप्त होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री और एआइसीसी सदस्य आलोक मिश्रा के आग्रह पर दोनों पदाधिकारियों से प्रियंका ने अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान पीसीसी सदस्य कृपेश त्रिपाठी और संदीप शुक्ला भी मुलाकात करने पहुंचे लेकिन सूची में नाम न होने से रोक दिया गया। प्रियंका से मुलाकात करने वालों में शैलेंद्र दीक्षित, प्रदीप मिश्रा, पवन गुप्ता, महेश दीक्षित, अंबरीश गौड़, मोहम्मद इरफान और जेपी पाल शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.