नौबस्ता पुलिस ने गैस रिफिलिंग कर रहे दो एजेंसी कर्मियों को पकड़ा
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने यशोदा नगर में गैस रिफिलिंग कर रहे एजेंसी के दो डिलीवरी कर्मचारियों को पकड़ा। दोनों के पास से 26 सिलेंडर बरामद हुए हैं।
By Edited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:35 PM (IST)
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने यशोदा नगर में गैस रिफिलिंग कर रहे एजेंसी के दो डिलीवरी कर्मचारियों को पकड़ा। दोनों के पास से 26 सिलेंडर बरामद हुए हैं। पकड़े गए कर्मियों ने पूछताछ में अपना नाम शिवम निवासी पी ब्लॉक यशोदा नगर और अशोक बताया है। दोनों इंडियन गैस की बजरंगी गैस के कर्मचारी हैं। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
छोटे से पाइप की मदद से निकालते थे गैस पकड़े गए शातिरों ने बताया कि घरों में डिलीवरी देने से पहले सूनसान स्थान पर गाड़ी लगाकर खाली सिलेंडर में 6 इंच के पतले से पाइप की मदद से एक से डेढ़ किलो प्रति सिलेंडर से गैस चोरी करते थे। दो दिन में एक सिलेंडर तैयार हो जाता था। जिसे ब्लैक में बेच कर जेब भरते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें