जनता का मुद्दों से ध्यान भटका रही है प्रदेश सरकार : नरेश उत्तम Fatehpur News
सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले नागरिकता संशोधन अधिनियम व एनआरसी की नहीं थी जरूरत।
फतेहपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र सरकार असली मुद्दों बेरोजगारी, मंहगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नई-नई चीजें लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) व नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (एनआरसी) की कोई जरूरत नहीं है। सपा जनता के साथ खड़ी है। किसी को किसी प्रकार का कोई फार्म भरने की जरूरत नहीं है।
कानून व्यवस्था में योगी सरकार फेल
वह सपा नेता इश्तियाक अहमद के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दलेलखेड़ा गांव जाते समय बिंदकी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। धान खरीद केंद्रों में बिचौलिए हावी हैं। किसान को धान व गन्ने का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आम मुद्दों को उठाकर जनता के साथ खड़ी है।