Move to Jagran APP

जेईई एडवांस में नमन गुप्ता बने सिटी टॉपर, जानिए प्रवेश के लिए आगे की क्या है प्रक्रिया Kanpur News

परीक्षा में बैठे थे शहर से तीन हजार छात्र एक हजार छात्र-छात्राओंं ने पाई सफलता।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 09:44 AM (IST)
जेईई एडवांस में नमन गुप्ता बने सिटी टॉपर, जानिए प्रवेश के लिए आगे की क्या है प्रक्रिया Kanpur News
जेईई एडवांस में नमन गुप्ता बने सिटी टॉपर, जानिए प्रवेश के लिए आगे की क्या है प्रक्रिया Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। जेईई एडवांस की परीक्षा में शहर भर में एक हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में तीन हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। शुक्रवार को जारी परिणाम में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशनल सेंटर, अवधपुरी के छात्र नमन गुप्ता सिटी टॉपर बने। देश भर में 123 वीं रैंक के साथ नमन ने कानपुर जोन में आठवां स्थान पाया। इससे पहले जेईई मेंस के परिणाम में वह प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रहे थे।
आइआइटी में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार सुबह दस बजे जारी कर दिया गया था। हालांकि रिजल्ट देखने के उत्सुक छात्रों को उस समय निराशा हाथ लगी जब सर्वर एरर की वजह से वेबसाइट ठप हो गई। छह घंटे का लंबा इंतजार करने के बाद शाम चार बजे के बाद ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट देख सके।

loksabha election banner

शहर के टॉप-10 छात्र छात्राएं

नाम                         रैंक

नमन गुप्ता              123

तरुण कनोडिया       194

अर्पित शुक्ला           993

आदित्य गौतम          1187

अभिषेक अग्रहरि      1219

महक गुप्ता              1268

शिवम गोयल             1317

उदित नारायण पांडेय 1322

कौस्तुभ मिश्रा            1415

शास्वत मिश्रा              1577

अब ये होगा काउंसिलिंग शेड्यूल

-पंजीकरण रजिस्ट्रेशन व विकल्प भरने की शुरुआत : जून मिड से

-मॉक सीट आवंटन राउंड 1 : जून तीसरे हफ्ते से

-मॉक सीट आवंटन राउंड 2 : जून तीसरे हफ्ते से

-रजिस्ट्रेशन व विकल्प भरने की आखिरी तारीख : जून के तीसरे हफ्ते में

सीट आवंटन

राउंड 1 : जून चौथे हफ्ते में

राउंड 2 : जुलाई पहले हफ्ते में

राउंड 3 : जुलाई दूसरे हफ्ते में

राउंड 4 : जुलाई दूसरे हफ्ते में

राउंड 5 : जुलाई दूसरे हफ्ते में

राउंड 6 : जुलाई तीसरे हफ्ते में

राउंड 7 : जुलाई तीसरे हफ्ते में

टॉप-30 में कानपुर जोन, 54 रैंक का उछाल

जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम में देश भर में 24 वीं रैंक के साथ इंदौर के ध्रुव अरोड़ा ने आइआइटी कानपुर जोन टॉप किया है। पिछले वर्ष जोन टॉप करने वाले छात्र की देशभर में 78वीं रैंक थीं। ऐसे में 54 रैंक की उछाल मिलना कानपुर जोन के लिए एक अच्छा संकेत है।

जेईई एडवांस की परीक्षा में कानपुर जोन से 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 45 सौ छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। जोन के टॉप-5 में ध्रुव के अलावा 61 वीं रैंक के साथ इंदौर के ही अक्षत गुप्ता, 62 वीं रैंक पाने वाले तनय, 78 वीं रैंक पाने वाले भोपाल के प्रखर जगवानी और 85 वीं रैंक हासिल करने के बाद केविन शाह रहे। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो इस बार कानपुर जोन से टॉप-100 में जगह बनाने वाले छात्रों की संख्या सात रही, जबकि पिछली बार सिर्फ एक छात्र ही टॉप-100 में शामिल हो सका था।

कानपुर जोन के टॉप-10 सफल परीक्षार्थी

छात्र                       रैंक

धु्रव अरोड़ा             24

अक्षत गुप्ता             61

तनय शर्मा              62

प्रखर जगवानी         78

केविन शाह            85

सात्विक जैन           86

गौरव जैन              93

नमन गुप्ता           123

केतन चतुर्वेदी       129

मोहित ठाकुर        173

कानपुर जोन में आने वाले शहर

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ

वाराणसी, अयोध्या (फैजाबाद)

जेईई एडवांस की कट ऑफ लिस्ट

-सामान्य श्रेणी की कट ऑफ : 25 फीसद

-आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व ओबीसी की कट ऑफ : 22.5 फीसद

-एससी-एसटी की कट ऑफ : 12.5 फीसद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.