Move to Jagran APP

आज से नगर निगम व जोनल कार्यालय बंद रखने का एलान

पार्षद-कर्मचारी मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, कर्मचारियों ने कहा, उत्पीड़न न रुका तो ठप करेंगे जरूरी सेवाएं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 01:00 AM (IST)
आज से नगर निगम व जोनल कार्यालय बंद रखने का एलान
आज से नगर निगम व जोनल कार्यालय बंद रखने का एलान

कानपुर, जागरण संवाददाता। पार्षद व नगर निगम कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने गुरुवार से मुख्यालय व जोनल कार्यालय बंद रखने का एलान किया है। इधर महापौर व पार्षदों ने पूरे मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। बताते चलें कि मंगलवार को समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में महापौर के समक्ष पार्षद व कर्मचारी आपस में भिड़ गए थे। उनमें जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

उत्पीड़न जारी रहा तो जरूरी सेवाएं ठप करेंगे

बुधवार को कर्मचारी संघ की अगुवाई में कर्मचारियों ने नगर निगम में बैठक कर तय किया कि नगर निगम व जोनल कार्यालय में आज से काम बंद रखा जाएगा, हालांकि अभी जरूरी सेवाओं को नहीं बंद किया जाएगा। मुन्ना पहलवान, हरिओम बाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, मुन्ना हजारिया धर्मेंद्र बाल्मीकि, दीपक नासिर आदि ने कहा कि मारपीट करने वाले पार्षद राघवेंद्र मिश्र और नीरज बाजपेयी को गिरफ्तार करने के साथ ही सदस्यता खत्म की जाए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव से शिकायत की है। साथ ही कहा कि उत्पीड़न न रुका तो जरूरी सेवाएं भी ठप कर देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा पूरा घटनाक्रम

महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा पदाधिकारियों व पार्षद शहर आए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय से मिले। महापौर ने कहा कि पुलिस की भूमिका निष्क्रिय थी। फोन करने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। स्वरूप नगर एसओ ने बिना सीसीटीवी कैमरे की जांच किए ही पार्षदों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पार्षद राघवेन्द्र मिश्र व विकास जायसवाल ने कहा कि स्वरूप नगर थाने में धरना दिया तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। पार्षद अपनी बात कह ही रहे थे तभी वहां कहासुनी भी हुई।

दिखाई सीसीटीवी फुटेज, जांच की मांग

इस बीच सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कहा गया कि कर्मचारी खुद कपड़े फाड़ रहा है। अभद्रता करने वाले दिख रहे है। इसकी जांच कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि एडीजी से बात करेंगे।

निष्कासित होंगे साहसी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों से मारपीट करने वाले दक्षिण अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल साहसी को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, भाजपा पार्षद दल के उपनेता महेंद्र शुक्ल, सभापति नवीन पंडित, जितेंद्र गांधी, धीरेंद्र त्रिपाठी, कैलाश पांडेय, नीरज बाजपेयी, नमिता मिश्रा, कौशल मिश्रा, महेंद्र पांडेय आदि थे।

मजिस्टीरियल जांच की संस्तुति

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पूरे प्रकरण की मजिस्टीरियल जांच की संस्तुति जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत से की है। उन्होंने जिलाधिकारी को इस बाबत पत्र भेजा है।

आरोपितों की तलाश में दबिश

मुकदमों में आरोपित पार्षदों व नगर निगम कर्मियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते नगर निगम में छुंट्टी होने के चलते सीसीटीवी फुटेज हासिल नहीं हो सके। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि महापौर कार्यालय में मंगलवार को मारपीट करने के बाद थाने के बाहर हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.