विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उन्नाव में एक और टप्पल कांड, बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या Unnao News

By AbhishekEdited By:
Published: Fri, 21 Jun 2019 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 07:08 PM (IST)

पिता के साथ दरवाजे पर सोते समय मासूम को अगवा किया चेहरा ईंट से कुचला और निर्वस्त्र शव मिला।

उन्नाव में एक और टप्पल कांड, बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या Unnao News
उन्नाव में एक और टप्पल कांड, बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या Unnao News

उन्नाव, जेएनएन। जनपद के एक गांव में गुरुवार की रात अलीगढ़ के टप्पल जैसी हृदय को झकझोर देने वाली घटना फिर हुई है। रात में घर के बाहर दरवाजे पर पिता के साथ सो रही 11 वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। सुबह घर से 100 मीटर दूर बाग में निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी व एएसपी समेत चार थानों की फोर्स गांव पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव के मजरा नयाखेड़ा में युवक गुरुवार रात 11 वर्षीय बेटी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात अज्ञात लोग सो रही बच्ची को चारपाई से उठाकर 100 मीटर दूर मकान के पीछे की ओर ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ईंट से सिर व चेहरे पर वार करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। भोर पहर पांच बजे नींद से जागे पिता चारपाई पर बच्ची को न देख उसके नित्यक्रिया को जाने की सोचकर दूसरे काम करने लगे।

काफी देर बाद तक बच्ची के न आने पर खोजबीन शुरू तो घर से 100 मीटर की दूरी पर बाग में उसका निर्वस्त्र शव देख सन्न रह गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना ने सभी को झकझोर दिया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एसपी एमपी वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट टीम की मदद से पुलिस सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

बचने के लिए किया संघर्ष

पुलिस की जांच में सामने आया कि बच्ची ने खुद को बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया। विरोध बढ़ता देख उसके सिर और चेहरे पर ईंट से वार किया गया। घर से कुछ दूरी पर ही खून से सनी ईंट इसकी गवाही दे रही है। सलवार उसके शव के पास पड़ा मिला, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि करने की बात कह रही है।

स्निफर डॉग देख दुबका रिश्ते का चाचा, गहराया शक

सुबह घटना के बाद सुराग तलाशने को जैसे ही स्निफर डॉग मौके पर पहुंचा तो रिश्ते का चाचा घटनास्थल से दुबक गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो बाथरूम में उसकी शर्ट मिली, जिसे उसने धुल दिया था। शर्ट में खून के हल्के दाग दिखने और युवक के भाग जाने से पुलिस का शक उस पर गहरा गया है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी को चार टीमें गठित की हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप