मुलायम सर्वसमाज के नेता: अमिताभ
जागरण संवाददाता कानपुर समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्म दिन के
जागरण संवाददाता, कानपुर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्म दिन केक काटकर मनाया। साथ ही मरीजों को फल बांटे और रक्तदान शिविर भी लगाया। हिन्दु अनाथालय और यतीमखाना परेड में केक काटकर बच्चों को खिलाया।
समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में केक काटा गया और गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह के संघर्ष से हमें सीखना चाहिए। वे किसानों, गरीबों और सर्वसमाज के नेता हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन, पार्षद अर्पित यादव, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, वरुण मिश्र, चंद्रेश सिंह, महेश शुक्ल आदि थे। सपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव जितेंद्र कटियार, पूर्व विधायक लाल सिंह तोमर, शाहिर हुसैन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिठाई बांटी।
सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ सरताज अनवर, सुखविंदर सिंह लाडी, फजल महमूद, फरहान लारी, सिराज हुसैन ने हिन्दु अनाथालय और यतीमखाना परेड में बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और खाया। सपा के डा.ॅ इरफान, निखिल यादव, पार्षद अभिषेक गुप्ता व अमित मेहरोत्रा डाली यादव ने उर्सला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के साथ गोविंद त्रिपाठी, अशोक यादव, महेंद्र यादव, सुधाकर त्रिपाठी, सचिन वोहरा ने उर्सला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल बांटे। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजू ठाकूर, सिराजुद्दीन, रजिंदर सिंह ने चुन्नीगंज में गोष्ठी का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश सैनी उत्थान सेवा समिति के राजीव सैनी, रोहित यादव, मोहित यादव ने काली मंदिर में हवन कराया। रामादेवी फेंड्स कालोनी महाराजपुर में केक व मिठाई बांटी गई। महेंद्र सिंह यादव, विश्वम्भर यादव, कमला खान आदि थे।