Move to Jagran APP

विलंब से खफा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने फीता तोड़कर किया उद्घाटन

कानपुर कलेक्ट्रेट में सोलर लाइटों के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया था करीब 11:20 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी कलेक्ट्रेट पहुंचे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 08:22 PM (IST)
विलंब से खफा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने फीता तोड़कर किया उद्घाटन
विलंब से खफा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने फीता तोड़कर किया उद्घाटन

कानपुर (जेएनएन)। अनुशासन प्रिय तथा समय के प्रतिबद्ध कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने आज अपना रौद्र रूप दिखा दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य डॉ. जोशी ने सोलर पैनल के उद्घाटन के दौरान अव्यवस्था देख फीता काटने की जगह तोड़कर पैनल को जनता को समर्पित किया।

loksabha election banner

कानपुर में अटल ज्योति योजना के तहत सांसद निधि से शहर में करीब 1000 सोलर लाइटें लगाई जानी है। जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट के पार्क में सोलर लाइट का उद्घाटन करने सांसद मुरली मनोहर जोशी पहुंचे थे। सोलर पैनल के उद्घाटन के दौरान अव्यवस्थाओं को देखकर वह भड़क उठे। अधिकारियों के विलंब से पहुंचने के बाद फीता काटने के लिए कैंची न होने से भड़के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने अधिकारियों को भी जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान गुस्से में लाल मुरली मनोहर जोशी ने रिबन को हाथ से ही तोड़कर सोलर पैनल का उद्घाटन कर दिया।

कानपुर कलेक्ट्रेट में सोलर लाइटों के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया था करीब 11:20 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नेडा की लगाई जा रही सोलर लाइटों के शुभारंभ के लिए डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी पहुंचे तो कोई भी अफसर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद एडीएम सिटी सतीश पाल आए और उन्होंने अपना परिचय दिया। इस डाक्टर जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तभी डीएम सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए उन्होंने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में देरी से आने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के पद का चुनाव हो रहा है इसलिए वे केंद्रों का निरीक्षण करने हुए गए थे। डॉक्टर जोशी और डीएम सुरेंद्र सिंह पास में मौजूद उद्घाटन स्थल पर पहुंचे लेकिन नेडा के ठेकेदार और कर्मचारी उन्हें कैंची नहीं दे पाए। दो से तीन मिनट तक इंतजार करते रहे और जब कैंची नहीं आई तो नाराज हो गए।

डॉक्टर जोशी ने फीता हाथ से खोल दिया और चलने लगे। तभी ठेकेदार वहां आया और कैंची देने की कोशिश की इस बीच डीएम सुरेंद्र सिंह ने फीता बांधना और डॉक्टर जोशी से फीता काटने का आग्रह किया पर वह नहीं माने और कार्यस्थल से चले गए बाद में। एडीएम सिटी से जब डीएम ने पूछा क्यों लेट आए तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. जोशी के आने सूचना को लेकर गंभीर थे और उनके लोगों के संपर्क में थे लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई इस वजह से देरी हुई।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अटल ज्योति योजना के तहत सोलर लाइट लगाई जा रही है। सांसद मुरली मनोहर जोशी ने सांसद निधि से कलेक्ट्रेट में सोलर लाइट लगवाई है, जिसका उदघाटन आज उन्होंने किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.