भारत का परम वैभव ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य : मोहन भागवत
सरसंघचालक ने अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों संग की बैठक, समाज के सभी क्षेत्रों में राष्ट्रवादी विचारों को पहुंचाने का संदेश।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 03:09 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 03:42 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार को अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों संग बैठे। उनकी गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संदेश दिया कि भारत का परम वैभव ही संघ का लक्ष्य है।
पनकी स्थित नारायणा कॉलेज में चल रहे संघ प्रमुख के प्रवास कार्यक्रम की अधिकांश बैठकें अब हो चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने आरोग्य भारती, सेवा भारती, संस्कार भारती, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी ने अपने-अपने कार्यों का ब्योरा दिया। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित छात्रावासों में विद्यार्थियों की व्यवस्था की जानकारी ली।
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि स्नातक और उसके ऊपर के विद्यार्थियों की सदस्यता बढ़ाकर उनमें राष्ट्रभाव पैदा करें। ऐसे ही उन्होंने अन्य संगठनों के बढ़ते हुए कार्य की प्रशंसा की। कार्यों को और बढ़ाने के लिए कहा। संघ प्रमुख ने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में राष्ट्रवादी विचारों को पहुंचाना है। राष्ट्र के विकास में, उत्थान में संपूर्ण समाज की सहभागिता होनी चाहिए। भारत का परम वैभव ही संघ का लक्ष्य है। वह तभी संभव है, जब संपूर्ण समाज का समान उत्थान होगा। उन्होंने संदेश दिया कि सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढऩा और देश को बढ़ाना है।
प्रवास कार्यक्रम में बदलाव
संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास कार्यक्रम में सोमवार को परिवर्तन हो गया। संघ सूत्रों ने बताया कि वह सुबह की बैठक के बाद क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर पहुंच गए। संभवत: बुधवार तक वे वहीं प्रवास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे सरसंघचालक मोहन भागवत शहर के प्रबुद्धजनों संग मुलाकात करेंगे। उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर उनका मन भी टटोलेंगे। संभवत: उसमें राम मंदिर का भी मुद्दा होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें