Move to Jagran APP

Mishap in Jalaun : वर्षा के बीच घर की दीवार ढहने से युवक की मौत, घर का कमाने वाला था इकलौता, पत्नी भी घायल

Mishap in Jalaun जालौन के सिरसा कलार क्षेत्र में वर्षा के बीच घर की दीवार ढह गई। इस इादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Nitesh MishraEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 11:27 AM (IST)
Mishap in Jalaun : वर्षा के बीच घर की दीवार ढहने से युवक की मौत, घर का कमाने वाला था इकलौता, पत्नी भी घायल
Mishap in Jalaun जालौन में दीवार गिरने से युवक की मौत।

जालौन, जागरण संवाददाता। Mishap in Jalaun सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई दिवारा में गुरुवार की रात वर्षा के कारण एक घर की दीवार ढह गई। जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

लोहई दिवारा गांव में अखिलेश अवस्थी का दो मंजिला मकान लगातार हो रही वर्षा से ढह गया था। घर के मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने के बाद गुरुवार की शाम दीवार के पास बैठ कर पत्नी पूजा खाना बना रही थी और अखिलेश बची हुई दीवार के किनारे कुर्सी डालकर बैठा था। तभी अचानक दीवार भर-भराकर दोनों के ऊपर ढह गई। मलबे के नीचे दबने से अखिलेश और उसकी पत्नी पूजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्वजन ने गांव वालों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन फानन घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूजा का इलाज चल रहा है। अखिलेश लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी थी।

हादसे के बाद से घर में मातम का माहौल है। घरौंदा पहले ही ढह गया था, अब हादसे में घर के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद से स्वजन का बुरा हाल है। पत्नी पूजा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.