Move to Jagran APP

घाटमपुर में महिला को बंधक बना दुष्कर्म करता रहा जेठ, हैवानियत के बाद पीड़िता बनीं मां

Molestation in Ghatampur पीडि़त महिला ने 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति की मौत करीब सात महीने पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति के देहांत के बाद जेठ ने उसे बंधक बना लिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM (IST)
घाटमपुर में महिला को बंधक बना दुष्कर्म करता रहा जेठ, हैवानियत के बाद पीड़िता बनीं मां
दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

घाटमपुर, जागरण संवाददाता। साढ़ क्षेत्र की बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीडि़ता महिला मां बन गई लेकिन, अभी तक आरोपित जेठ को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पहले ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आइजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई, मगर अब तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज नहीं हुए। 

prime article banner

पीडि़त महिला ने 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति की मौत करीब सात महीने पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति के देहांत के बाद जेठ ने उसे बंधक बना लिया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप था कि साढ़ थाने में शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके चलते महिला ने आइजी से शिकायत की तो सितंबर में पुलिस ने जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। 

इधर, साढ़ थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मुझे अभी हाल ही में चार्ज मिला है। केस डायरी पढऩे पर पता चला है कि पीडि़ता को कई बार बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वह देरी करती रही। फिलहाल पीडि़ता ने बच्चे को जन्म दिया है। उसकी हालत सामान्य होते ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराकर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.