न जीने दूंगी-न मरने दूंगी, करना होगा काम : महापौर
नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष मे अफसरो के साथ बैठक मे महापौर ने कहा कि वह शहर के हर कोने से वाकिफ है।
कानपुर (जागरण संवाददाता)। शपथ ग्रहण के बाद महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अफसरो के साथ बैठक मे तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि उन्हे कार्य करने होगे। वह हर वक्त उनके साथ है, लेकिन लापरवाह अफसरो को छोड़ने वाली नही है। वह तबादला नही कराएंगी बल्कि उन्ही से कार्य कराएंगी। उन्होने साफ कहा कि न जीने दूंगी और न मरने दूंगी।
नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष मे अफसरो के साथ बैठक मे महापौर ने कहा कि वह शहर के हर कोने से वाकिफ है। कहां पर मेनहोल मशीन से साफ हो सकता है, कहां नही, वह सब जानती है। शहर की समस्याओ व विकास के बारे मे कोई भी अफसर सीधे बात कर सकता है। जनता की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होने कहा कि काम न करने वाले अफसरो व कर्मचारियो को लेकर मिली शिकायत अगर सही हुई तो कार्रवाई होगी।
शहर स्वच्छ होगा तो सभी स्वस्थ होगे
महापौर ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि वह रोज एक वार्ड का एक घंटे तक वहां के पार्षद के साथ निरीक्षण करेगी। जिन वार्डो मे भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हारे हैं, उनका हौसला कम नही होने दिया जाएगा। उनको साथ लेकर निरीक्षण मे जाएंगी। समस्याओ का बैठक करके तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। समस्या ज्यादा नही है, केवल उनको नियोजित ढंग से हल करना है। उन्होने कहा कि शहर स्वच्छ रहेगा तो जनता भी स्वस्थ रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत शहर को चमकाया जाएगा। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक करके उनसे शहर की समस्याओ के अलावा निस्तारण के उपायो पर भी चर्चा करेगी।
खाली खजाना भरने को दी टिप्स: महापौर ने नगर निगम का खाली खजाना भरने के लिए टिप्स भी दी। कहा कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर के बकाएदारो को नोटिस दे और कुर्की की कार्रवाई करें। सरकारी विभाग पर बकाया और राज्य विला आयोग की धनराशि मे हो रही कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलने की बात कही।