महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ सामूहिक विवाह
महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा 17 जोड़ों का विधि विधान से हुआ विवाह।
जागरण संवाददाता कानपुर : महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा 17 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह कराया गया। मोतीझील स्थित वाल्मीकि उपवन में कोविड नियमावली का पालन करते हुए मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में अदा की गई। आयोजन की शुरुआत रामायण पाठ व वाल्मीकि महाराज के पूजन से की गई। कमेटी के मुन्ना हजारिया ने बताया कि कमेटी द्वारा आयोजित 23 वां कार्यक्रम है। इस बार सीमित संख्या में जोड़ों की बरात मोतीझील स्थित विवेकानंद स्मारिका से निकाली गई। मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया ने बताया कि कमेटी की ओर से हर जोड़े को गृहस्थी का सामान दिया गया। मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्मों को पूरा किया गया। महापौर प्रमिला पांडेय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक अमिताभ बाजपेई, सोहेल अंसारी, सदस्य एससीएसटी आयोग छविलाल सुदर्शन ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, रामगोपाल वाल्मीकि सुरेश भारती, डीडी सुमन आदि उपस्थित रहे।
इन जोड़ों ने लिए थामें एक-दूजे के हाथ
सतीश ने नैन्सी, सोनू ने सिमरन, रजनीश ने मनीषा, सुगंध ने शालू, राजन ने काजल, विनय ने रिकी, दीपू ने अंजली, शुभम ने आरोही, जितेंद्र ने रागनी शिवा ने दीपिका, गोकुल ने गायत्री, अमन ने कशिश, हरप्रीत ने निशा और अमित ने चांदनी संग फेरे लिए।
एक-दूजे के हुए पांच जोड़े
कानपुर : वाल्मीकि विकास समिति द्वारा शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नानाराव पार्क जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजक धीरज वाल्मीकि ने बताया कि परिषद द्वारा पिछले 30 वर्षों से मेधावी बच्चों का सम्मान व गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता रहा है। इस वर्ष कोविड नियमावली का पालन करते हुए पांच जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में शानू ने शालू, आकाश ने गुनगुन, शनि ने अंकिता, विशाल ने शिवानी और अर्जुन ने कोमल संग सात फेरे लिए। इस अवसर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक अमिताभ बाजपेई, सोहेल अंसारी, किशन लाल सुदर्शन, दया कुमार, ज्ञान प्रकाश, धीरज वाल्मीकि, सुशील शेरवा, हरीबाबू, महेश, सुरेश गहरवार, चंदन हजारिया आदि उपस्थित रहे।
महापौर ने किया माल्यार्पण
कानपुर : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नानाराव पार्क स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर प्रमिला पांडेय ने माल्यार्पण किया गया। महर्षि के प्रतिमा के पास ही हवन पूजन कर सुंदरकांड का पाठ विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर पार्षद विकास जायसवाल, कर्मचारी नेता किशन लाल सुदर्शन, धीरज वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
जिदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने की खाई कसम: नौबस्ता धरीपुरवा में बाल्मिकी समाज उत्थान समिति की ओर से देर शाम सात जोड़ों की शादी संपन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र कुमार, पुनीत पासवान, राकेश, हरिओम कश्यप, राममिलन , दिनेश, सनी की शादी हुई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव कुमार बाल्मिकी, नरेश मैथिया, जितेंद्र सचान, कल्लू व वीरू मौजूद रहे।