Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : कानपुर व अकबरपुर में अपनी जमानत तक न बचा सके बड़े-बड़े धुरंधर

2014 लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट में भाजपा व कांग्रेस जबकि अकबरपुर सीट में भाजपा व बसपा की बची थी जमानत सपा के प्रत्याशी दोनोंं सीट पर नहीं पा सके थे निर्धारित वोट।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 01:48 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : कानपुर व अकबरपुर में अपनी जमानत तक न बचा सके बड़े-बड़े धुरंधर
Loksabha Election 2019 : कानपुर व अकबरपुर में अपनी जमानत तक न बचा सके बड़े-बड़े धुरंधर

कानपुर, जागरण संवाददाता। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव ऐसा था जब भाजपा को छोड़कर शहर की दो लोकसभा सीटों पर अन्य बड़े-बड़े दलों के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। कानपुर संसदीय सीट पर जहां बसपा, सपा और आप के प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई थी वहीं अकबरपुर लोकसभा सीट पर सपा, कांग्र्रेस व आप के प्रत्याशी उतने वोट हासिल न कर सके जो जमानत बचाने के लिए जरूरी थे।
कानपुर लोकसभा सीट की बात की जाए तो लंबे समय बाद यहां मतदान ने 50 फीसद का आंकड़ा पार किया था लेकिन इसमें से बड़ा हिस्सा भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुरली मनोहर जोशी की झोली में गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने वोट तो बढ़ाए पर वे उन्हें जीत की देहरी तक नहीं ले जा सके।
उनके अलावा इस सीट पर बसपा से सलीम अहमद, सपा से सुरेंद्र मोहन अग्र्रवाल, आप से डॉ. महमूद हुसैन रहमानी थे। सामान्य तौर पर जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल वैध मतों का छठा हिस्सा वोट पाना चाहिए जो करीब 16.67 फीसद होता है लेकिन इन तीनों के वोट इतने नहीं रहे। सलीम अहमद महापौर का भी चुनाव लड़ चुके थे। सुरेंद्र मोहन अग्र्रवाल वर्षों से सपा के टिकट पर लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव भी किस्मत आजमा चुके थे।
दूसरी ओर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने जीत दर्ज की थी। बसपा के अनिल शुक्ल वारसी दूसरे नंबर पर थे। वह 2007 के उपचुनाव में बिल्हौर संसदीय सीट से जीते थे। 2014 में कांग्र्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल चौथे नंबर रहे और अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। ऐसा नहीं है कि अकेले उनकी ही जमानत जब्त हुई। सपा प्रत्याशी लाल सिंह तोमर, आप के अरविंद कुमार की जमानत भी जब्त हो गई।

loksabha election banner

कानपुर लोकसभा सीट

भाजपा डॉ. मुरली मनोहर जोशी   56.84 फीसद मत
कांग्र्रेस श्रीप्रकाश जायसवाल      30.15 फीसद मत
बसपा सलीम अहमद                 6.37 फीसद मत
सपा सुरेंद्र मोहन                       3.08 फीसद मत
आप महमूद हुसैन रहमानी         1.43 फीसद मत
अकबरपुर लोकसभा सीट
भाजपा देवेंद्र सिंह भोले              49.57  फीसद मत
बसपा अनिल शुक्ला वारसी        20.85 फीसद मत
सपा लाल सिंह तोमर                15.13 फीसद मत
कांग्र्रेस राजाराम पाल               9.97 फीसद मत
आप अरविंद कुमार                  0.81  फीसद मत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.