Move to Jagran APP

नारी शक्ति सम्मान की जूरी में शामिल होकर मालिनी अवस्थी ने समझी महिलाओं की ताकत

कानपुर आईं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अनछुए पहलू साझा किए।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 05:29 PM (IST)
नारी शक्ति सम्मान की जूरी में शामिल होकर मालिनी अवस्थी ने समझी महिलाओं की ताकत
नारी शक्ति सम्मान की जूरी में शामिल होकर मालिनी अवस्थी ने समझी महिलाओं की ताकत

कानपुर, जेएनएन। शहर आईं पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कुछ बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, जब मैं भारत सरकार की ओर से आयोजित होने वाले नारी शक्ति सम्मान की जूरी में शामिल हुई तो इसमें सम्मान के लिए कुछ महिलाओं का चयन करना था। जब महिलाओं की ओर से भेजी गई उनकी उपलब्धियों के बारे में पढ़ा तो समझ में आया कि अब महिलाएं जागरूक हैं और कम समय में ही उन्होंने कई मुकाम हासिल कर तरक्की पा ली है।

loksabha election banner

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्काई की ओर से आयोजित 'रोटरी मातृशक्ति सम्मान 2020' व 'रोटरी संगीत शिरोमणि सम्मान' कार्यक्रम में आईं पद्मश्री मालिनी अवस्थी व विशिष्ट अतिथि रोटरी के मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला ने समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य कर रहीं 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष अनिल शरन गर्ग ने कहा महिलाओं का समाज के हर क्षेत्र में अहम योगदान है। साथ ही क्लब ऐसी ही कुछ महिलाओं का सम्मान कर रहा है। चेयरमैन गौरव अग्रवाल जैन ने कहा समाज में महिलाओं का एक अहम अस्तित्व है। क्लब के सदस्यों ने पद्मश्री मालिनी अवस्थी व उस्ताद युगांतर सिंदूर को 'रोटरी संगीत शिरोमणि सम्मानÓ से सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान

1- डॉ. मधु लूम्बा

2- वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल

3- वैशाली बियानी

4- एसडीएम सदर श्रीलक्ष्मी

5- एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता

6- मोटिवेशनशल स्पीकर वंदना श्रीवास्तव

7- अधिष्ठाता कृषि संकाय प्रोफेसर पूनम सिंह

8- कवियत्री डॉ.कमल मुसद्दी

9- अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला

10- समाजसेविका मनप्रीत कौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.