Move to Jagran APP

Mahoba Zila Panchayat Chunav Result: भाजपा के जेपी बने जिपं अध्यक्ष, सपा प्रत्याशी को मिले चार वोट

Mahoba Zila Panchayat Chunav Result महोबा डीएम सत्येंद्र कुमार विजयी प्रत्याशी भाजपा के जेपी अनुरानी को प्रमाण पत्र देते हुए।कर कलेक्ट्रेट के पास सुबह से ही गहमागहमी नजर आई। भाजपा और सपा ने ही इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:46 PM (IST)
Mahoba Zila Panchayat Chunav Result: भाजपा के जेपी बने जिपं अध्यक्ष, सपा प्रत्याशी को मिले चार वोट
महोबा डीएम सत्येंद्र कुमार विजयी प्रत्याशी भाजपा के जेपी अनुरानी को प्रमाण पत्र देते हुए।

महोबा, जेएनएन। Mahoba Zila Panchayat Chunav Result मतदान की सरगर्मी के बाद भाजपा के लिए सुकून भरी खबर आई। पार्टी प्रत्याशी जेपी अनुरागी ने 10 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मृत्युंजय को केवल चार ही वोट मिल सके। मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष जेपी अनुरागी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

loksabha election banner

शनिवार को मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट के पास सुबह से ही गहमागहमी नजर आई। भाजपा और सपा ने  ही इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे थे। रिवई सीट से जीते जेपी अनुरागी को भाजपा तो बैंदों सीट से जीते मृत्युंजय को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। शुरुआत से ही भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। जो अंत तक कायम रहा। मतगणना व मतदान स्थल कलेक्ट्रेट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। गेट के अंदर चेकिंग के बाद ही अनुमति मिल रही थी। सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ और करीब दो बजे सभी 14 सीटों के जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसके बाद परिणाम घोषित हुआ जो भाजपा को इस भीषण गर्मी में राहत देने वाला था। भाजपा के जेपी अनुरागी ने 10 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मृत्युंजय को चार वोट ही मिल सके। सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक राकेश गोस्वामी, अविनेंद्र उर्फ राजू सिंह, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत सहित पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष जेपी अनुरागी जीत पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर अपनी खुशी का इजहार किया। 

यहां पढ़ें जिपं अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें: कानपुर में खिला 'कमल', सपा प्रत्याशी को हरा भाजपा की स्वप्निल बनीं जिपं अध्यक्ष

जानिए - बुंदेलखंड के जिलों में कौन-कौन बना जिपं अध्यक्ष और किसके हाथ लगी निराशा

कन्नौज में भाजपा समर्थित प्रिया शाक्य ने लहराया जीत का परचम, दो वोटों से हासिल की विजय

औरैया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने मारी बाजी, चुनाव में 23 में 22 सदस्यों ने की वोटिंग

उन्नाव में भाजपा की शकुन के सिर सजा जिपं अध्यक्ष का ताज, नौ वोट से दर्ज की जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.