Move to Jagran APP

गुजरात में रची गई भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश : महेंद्र नाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले की बात सिर्फ अफवाह है, जांच में सारी बातें सामने आ रही हैं। भाजपा का गठबंधन सीधे जनता से है।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 10:38 AM (IST)
गुजरात में रची गई भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश : महेंद्र नाथ
गुजरात में रची गई भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश : महेंद्र नाथ

कानपुर (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस बेहद निचले स्तर की राजनीति कर रही है। गुजरात में भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश रची गई है। जांच में सारी चीजें सामने आ रही हैं, जो भी इसके लिए दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष फतेहपुर जिले में नगर पंचायत के गेस्ट रूम में कुछ देर के लिए। पत्रकारों से वार्ता में गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के सवाल पर उन्होंने कहा यह सब अफवाह है, वहां के हालात एकदम सामान्य हैं। गुजरात की मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच जाकर अपील कर रही हैं।

महागठबंधन की विफलता के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सब अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास हो रहा है। भाजपा सीधे जनता से गठबंधन कर रही है। जिनकी कोई नीति व नीयत नहीं है, उनका हश्र सामने ही आ रहा है। उन्होंने नवरात्र के पहले दिन कैबिनेट में मुख्यमंत्री द्वारा तीन देवी पीठ विंध्यवासिनी, देवीपाटन बलरामपुर तथा ललिता गौड़ी मंदिर सीतापुर का प्रांतीकरण किए जाने के निर्णय की सराहना की और बेहद महत्वपूर्ण बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.