Move to Jagran APP

Mahavir Jayanti 2021: कानपुर के घरों में दीपमालिका पूजन संग मनाया जाएगा महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव

Mahavir Jayanti 2021 जैन धर्म के अनुयायी अनूप जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता रहा है। इस बार करोना महामारी के चलते जैन समाज के पदाधिकारी ऑनलाइन आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 09:30 AM (IST)
Mahavir Jayanti 2021: कानपुर के घरों में दीपमालिका पूजन संग मनाया जाएगा महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव
भक्त अपने-अपने घरों में दीपमालिका पूजन कर पर्व को मनाएंगे।

कानपुर, जेएनएन। Mahavir Jayanti 2021 जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव 25 अप्रैल को सकल जैन समाज द्वारा ऑनलाइन बनाने की योजना चल रही है। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जैन समाज इसमें सांकेतिक रूप से शामिल होने पर विचार कर रहा है। भक्त अपने-अपने घरों में दीपमालिका पूजन कर पर्व को मनाएंगे।

loksabha election banner

अब तक इस प्रकार से मनाया जाता था पर्व: जैन धर्म के अनुयायी अनूप जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता रहा है। इस बार करोना महामारी के चलते जैन समाज के पदाधिकारी ऑनलाइन रूप से आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भव्य रुप में होने वाला भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव सकल जैन समाज द्वारा मनाया जाता रहा है। इसमें दिगंबर और श्वेतांबर के साथ सभी जैन धर्म के अनुयायी शामिल होते हैं। विशाल शोभा यात्रा का आयोजन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किसी एक विशाल मैदान में संपन्न होता है जहां पर भगवान का शांति धारा पूजन और अभिषेक होने के बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस बार सांकेतिक रूप से कुछ लोग ही शामिल होकर भगवान महावीर स्वामी का पूजन अभिषेक करेंगे और समाज को घरों में सुरक्षित रहने का संदेश देंगे।

प्रेरक कार्यक्रमों का भी होता था आयोजन: अनूप जैन बोले कि प्रतिवर्ष की तरह भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन सम्मेलन को लोगों तक पहुंचाने के लिए उसे ऑनलाइन माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर युवाओं के लिए विविध प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे जो कि इस बार ऑनलाइन रूप से हो सकते हैं। इसके साथ ही पिछले वर्षों में हुए आयोजन के वीडियो भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों में पहुंचाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.