पुणे में दुष्कर्म कर मासूम की हत्या करने के बाद घाटमपुर में आकर छिपा आरोपित
युवक महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता था और घटना के बाद से फरार है। घाटमपुर में उसकी लोकेशन मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 11:22 AM (IST)
कानपुर(जेएनएन)। पुणे में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में साढ़ क्षेत्र के युवक की तलाश में बुधवार रात महाराष्ट्र पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने डीसीआरबी में आरोपित की फोटो रिकार्ड के लिए दी है। इसके बाद उसकी तलाश में टीम जुट गई है।
घाटमपुर के साढ़ क्षेत्र के गांव पानी पुरवा निवासी राज कुमार कुरील उर्फ प्यारेलाल उर्फ चंद्रप्रकाश महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता था। 24 सितंबर को पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित युवक फरार है। गांव में उसकी लोकेशन मिलने पर करीब एक पखवाड़ा पूर्व भी महाराष्ट्र पुलिस ने छापामारी की थी।
उधर राजकुमार की लोकेशन दोबारा गांव में मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस की टीम बुधवार को शहर पहुंची। एसएसपी अनंतदेव तिवारी से मुलाकात कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार ङ्क्षबद ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के आने की सूचना मिली है। आरोपित की गिरफ्तारी को हर संभव मदद की जाएगी।
बुजुर्ग की हत्या का मुकदमा दर्ज
महाराजपुर कुलगांव में एक सप्ताह पहले कुएं में मिले बुजुर्ग विश्राम ङ्क्षसह के शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन अक्टूबर को लापता कुलगांव निवासी विश्राम ङ्क्षसह (65) का शव गांव के किनारे कुएं में मिला था। उनके हाथ व पैर गमछे से बंधे थे। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर महाराजपुर पुलिस ने विश्राम के बेटे कांता की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें