Jamm on Highway: सेंसर व सिग्नल कमजोरी की वजह से नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगीं वाहनों की कतार
कर्मचारी मशीन लेकर वाहनों के पास जाकर करते रहे टोल टैक्स कलेक्शन पर नहीं संभली स्थिति। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर पर जाम रोज की बात हो गई है। यहां शायद ही कोई घंटा ऐसा बीतता हो कि जाम न लगे। दिन हो या रात यातायात फंसाव बना रहता है।
उन्नाव, जेएनएन। नवाबगंज टोल प्लाजा पर सोमवार को फास्टैग फिर जाम का सबब बन गया। सेंसर व सिग्नल गड़बड़ी से वाहनों को गति से निकलने का मौका नहीं मिल सका और वाहनों की कतारें बढ़ती गईं। टोलकर्मी हाथ में फास्टैग रीडिंग मशीन लेकर वाहनों के सामने जाते रहे पर यह व्यवस्था टोल को जाम के शिकंजे से नहीं छुड़ा सकी। रुक-रुककर दिन भर जाम लगता रहा। एक बार तो जाम तीन किमी लंबा हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर पर जाम रोज की बात हो गई है। यहां शायद ही कोई घंटा ऐसा बीतता हो कि जाम न लगे। दिन हो या रात, यातायात फंसाव बना रहता है। यहां वाहनों के आवागमन के लिए आठ लेन फास्टैग की हैं जबकि, दोनों ओर मिलाकर कुल चार कैश लेन हैं। इसके अलावा एक वीआइपी मार्ग है। इसके बावजूद वाहन सवार आसानी से टोल पास नहीं कर पाते हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकर (एनएचएआइ) के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि सर्दी में कोहरा व नमी मशीनों के सेंसर व सिग्नल कमजोर कर देती है, लेकिन काम चल रहा है।