Move to Jagran APP

Jagannath Yatra: भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, 15 दिनों तक पिएंगे औषधि युक्त काढ़ा, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

कानपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून को न‍िकलेगी। इससे पहले आज प्राचीन बिरजी भगत उमा जगदीश और बाई जी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान जलाभिषेक से बीमार हुए भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक औषधि युक्त काढ़ा प‍िएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sun, 04 Jun 2023 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 03:05 PM (IST)
Jagannath Yatra: भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, 15 दिनों तक पिएंगे औषधि युक्त काढ़ा, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन
Jagannath Yatra Kanpur: कानपुर में 20 को न‍िकलेगी जगन्नाथ यात्रा

कानपुर, जागरण संवाददाता। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 20 जून को शहर में धूमधाम से किया जाएगा। लगभग 200 वर्ष प्राचीन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक एकांतवास पर चले गए। भक्तों द्वारा अत्याधिक जलाभिषेक के कारण भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक बीमार रहेंगे। इस दौरान भोग पूजन में भगवान को औषधि युक्त काढ़े का भोग लगाया जाएगा। एकांतवास के दौरान भक्त भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

prime article banner

रविवार को प्राचीन जगन्नाथ गली स्थित बाई जी मंदिर में भगवान के विग्रह का विधिवत जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। मंदिर के पुजारी दिवाकर शुक्ला ने भगवान जगन्नाथ बलभद्र और माता सुभद्रा का श्रृंगार कर आरती पूजन किया। इसके बाद मंदिर के पट 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए। उन्होंने बताया कि एकांतवास के दौरान भक्त भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

हालांकि प्रतिदिन भगवान को परंपरागत रूप से औषधि युक्त काढ़े का भोग लगाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़े ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि पुरी के भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तरह ही शहर लगभग 200 वर्षों से परंपरागत रूप से भगवान के रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी भगवान 20 जून रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे।

जनरल गंज की गली में स्थापित हैं भगवान के तीन प्राचीन मंदिर

शहर के जनरल गंज स्थित मुख्य बाजार को भगवान जगन्नाथ गली के नाम पर पहचाना जाता है। इस गली में 200 वर्षों से अधिक प्राचीन भगवान जगन्नाथ के तीन मंदिर हैं। प्राचीन बिरजी भगत, उमा जगदीश और बाई जी मंदिर में भगवान की प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। जो रथ यात्रा के दौरान नगर भ्रमण के लिए बाहर निकाली जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.