Move to Jagran APP

देवताओं संग आज कृपा बरसाएंगे प्रभु जगन्नाथ

शंख ध्वनि, घंटे की नाद और आरती के गूंजते स्वर के बीच शनिवार को प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 01:29 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 01:29 AM (IST)
देवताओं संग आज कृपा बरसाएंगे प्रभु जगन्नाथ
देवताओं संग आज कृपा बरसाएंगे प्रभु जगन्नाथ

जागरण संवाददाता, कानपुर : शंख ध्वनि, घंटे की नाद और आरती के गूंजते स्वर के बीच शनिवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी भक्तों पर कृपा की वर्षा करेंगे। अवसर होगा रथयात्रा का। जनरलगंज स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर बाई जी से शनिवार शाम चार बजे यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले प्रभु का दूध, दही, शहद, चंदन आदि से अभिषेक किया जाएगा। भक्त प्रभु को भोग लगाएंगे और फिर प्रभु भक्तों को दर्शन देने के लिए बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ निकलेंगे। सिंहपुर बिठूर, बेहटा और किदवई नगर से भी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

loksabha election banner

जगन्नाथ पुरी की तरह जनरलगंज में उमा जगदीश मंदिर, बिरजी भगत मंदिर और बाई जी मंदिर में प्रभु पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। यहां भी वे श्रद्धालुओं को पूरी रात दर्शन देते हैं। रथयात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रथों को सजाने और संवारने का काम शुक्रवार देर रात तक पूरा कर लिया गया। अब शनिवार शाम प्रभु की रथयात्रा में भगवान विष्णु के साथ ही बांके बिहारी, राधा कृष्ण, हनुमान जी, भगवान श्रीराम, शिव-पार्वती व अन्य देवी देवताओं की झांकियां होंगी। क्या बड़े और क्या बच्चे सभी प्रभु का रथ खीचेंगे और आरती कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। महिलाएं छतों से फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत करेंगी। शनिवार को उमा जगदीश मंदिर और बिरजी भगत मंदिर में भी भक्त दर्शन करेंगे और 15 जुलाई को रथयात्रा निकाली जाएगी। आज इन मार्गो से गुजरेगा रथ

मंदिर बाई जी से निकलने वाली रथयात्रा काहू कोठी, नयागंज, हूलागंज, सरसैया घाट, लाठी मोहाल आदि क्षेत्रों में घूमते हुए फिर मंदिर पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.