Move to Jagran APP

सरसौल ओवरब्रिज में खराब खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा लोडर, चालक की मौत

शुक्रवार सुबह हुआ हादसा, केबिन में फंस गया था चालक, फतेहपुर से कानपुर लेन में आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 02:53 PM (IST)
सरसौल ओवरब्रिज में खराब खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा लोडर, चालक की मौत
सरसौल ओवरब्रिज में खराब खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा लोडर, चालक की मौत
महाराजपुर (कानपुर), संवाद सहयोगी। हाईवे किनारे खड़े वाहन लगातार हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। आए दिन मार्ग दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही हादसा शुक्रवार सुबह सरसौल ओवरब्रिज पर हुआ। ओवरब्रिज में खराब खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार लोडर पीछे से घुस गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
    महाराजपुर स्थित सरसौल ओवरब्रिज पर फतेहपुर से कानपुर लेन में हाईवे किनारे एक खराब कंटेनर पहले से खड़ा था। शुक्रवार सुबह दस बजे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ा। इससे केबिन में लोडर चालक बुरी तरह फंस गया। सूचना पर सरसौल निवासी अंकित शुक्ला, नंदू कुशवाहा आदि ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर घायल लोडर  चालक की एलएलआर अस्पताल (हैलट) में मौत हो गई।
लोडर में मिले मोबाइल फोन से मृतक की शिनाख्त सुनील पाण्डेय  (27) पुत्र जमुना प्रसाद पाण्डेय निवासी सरैंया गुलेल थाना सरांय ममरेज प्रयागराज के रूप में हुई है। इस दौरान आधा घंटे से अधिक समय तक ओवरब्रिज की फतेहपुर से कानपर लेन में आवागमन बाधित रहा। वाहन नीचे सर्विस लेन से निकलते रहे। एसओ महाराजपुर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.