Move to Jagran APP

कानपुर में बाल श्रम कराते पकड़े गए 57 सेवायोजक, नहीं दे सके प्रामण पत्र अब होगा मुकदमा

कानपुर में श्रम विभाग ने शहर में अभियान चलाकर बाल श्रम कराते 57 सेवायोजकों को पकड़ा वे श्रमिकों के आयु का प्रमाण पत्र नहीं दे सके हैं। अब विभागीय अफसर इन पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 07:25 PM (IST)
कानपुर में बाल श्रम कराते पकड़े गए 57 सेवायोजक, नहीं दे सके प्रामण पत्र अब होगा मुकदमा
कानपुर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया।

कानपुर, जागरण संवाददाता। क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय के अधिकारी बाल श्रम कराते हुए पकड़े गए 57 सेवायोजकों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। ये लोग श्रम विभाग के नोटिस के बाद भी अपने यहां काम करने वाले बच्चों की आयु का प्रमाण नहीं दे पाए। जांच टीम का विरोध भी किया था।

loksabha election banner

अपर क्षेत्रीय श्रमायुक्त एसपी शुक्ल के आदेश मुताबिक एक से 10 मई तक अभियान चलाकर 57 स्थानों पर बाल श्रमिकों को चिह्नित किया गया था। अब इन पर बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

सहायक श्रमायुक्त डा. निकी नैन्सी ने बताया कि अभियान के दौरान जिन सेवायोजकों के यहां बच्चे बाल श्रम करते मिले उनको नोटिस देकर एक सप्ताह में बच्चे की आयु सहित अन्य प्रमाण मांगे गए थे, लेकिन कोई भी संतोषजनक प्रमाण नहीं दे पाया। इसलिए अब उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.