Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों में गीता शाक्य का भी नाम, जानिए- क्या है उनका राजनीतिक प्रोफाइल

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:40 AM (IST)

    राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में यूपी की दस सीटों में आठ में भाजपा के प्रत्याशियों में औरैया की गीता शाक्य का भी नाम शामिल है वह सपा और भाजपा के टिकट पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं।

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गीता शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

    कानपुर, जेएनएन। यूपी में नौ नवंबर को दस सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में नामांकन तिथि से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी आठ प्रत्याशियों की सूची में गीता शाक्य का भी नाम है। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में नये चेहरों को मौका देकर भविष्य पर भी ध्यान अभी से केंद्रित कर लिया है। कानपुर परिक्षेत्र में आने वाले औरैया जिले की गीता शाक्य का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल करके भरोसा जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया की जिलाध्यक्ष रही हैं गीता शाक्य

    राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी गीता शाक्य औरैया की जिलाध्यक्ष रही हैं। बिधूना के हमीरपुर गांव में मायका और भरथना के रमपुरा सुहियां गांव उनकी ससुराल है। वह 2005 से 2010 तक प्रधान रहीं हैं और उनके पति भी प्रधान रह चुके हैं। सपा से राजनीति करने वाली गीता वर्ष 2009 में उपचुनाव में सपा की टिकट पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बिधूना में शाक्य को वोटों को प्रभावित करने के लिए सपा ने उन्हें टिकट दिया था।

    इसके सपा छोड़कर वह भाजपा शामिल हो गई थीं और दो साल तक जिलाध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। वर्ष 2012 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ीं और दूसरे पायदान पर रही थीं। उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का करीबी माना जाता है। सपा में रहते हुए उन्हें शिवपाल का करीबी माना जाता था। स्नातक पास गीता के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बीएसएफ के इंजीयरिंग कोर में है और बेटी की शादी हो चुकी है।