जानिए, इस बार कानपुर के लिए क्यों ज्यादा खास होगा विश्वकप क्रिकेट
विश्वकप की टीम में कानपुर के कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:29 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। इस बार विश्व कप क्रिकेट शहर के लिए कुछ ज्यादा खास होगा। इग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले 12वें वल्र्ड कप के लिए चयनित टीम में पहली बार कानपुर का कोई खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएगा। चाइनामैन शैली के अनोखे गेंदबाज कुलदीप का चयन होने के बाद माता-पिता ही नहीं शहरवासियों में भी बेहद खुशी है। उनकी गेंदबाजी औरों से अलग होने के चलते अलग ही पहचान है।
शहर को दिलाई बड़ी उपलब्धि
ऐसा पहली बार होगा, जब कानपुर से कोई खिलाड़ी क्रिकेट विश्वकप में हिस्सा लेगा। शहर के रहने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को वल्र्ड कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आइसीसी की टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचने वाले कुलदीप के प्रदर्शन का इनाम टीम में शामिल होने के रूप में मिला। विदेशी पिचों पर कुलदीप का प्रदर्शन देखते हुए उनका अंतिम एकादश में भी चयन पक्का माना जा रहा है।
दुनिया में गिने-चुने ही चाइनामैन गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स, ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन, ब्रैड हॉग व साइमन कैटिच, वेस्टइंडीज के दिग्गज आलराउंडर गैरी सोबर्स चाइनामैन शैली की गेंदबाजी करते थे।
साधारण शैली, बनी पहचान
कोच कपिल पांडे कहते हैं, कुलदीप की चाइनामैन शैली अनोखी है। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर की लेग स्पिन गेंदबाजी टप्पा पडऩे के बाद तेजी से अंदर आती है। गेंदबाज अपनी कलाइयों के इस्तेमाल से गेंद को स्पिन कराता है। इसीलिए वह लेग स्पिनर से अलग होता है।
शहर ने दिए कई स्पिनर
शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्पिनर दिए हैं। इसमें गोपाल शर्मा, प्रवीण गुप्ता, आनंद शुक्ला व राकेश शुक्ला सरीखे नाम है। कानपुर के गोपाल शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा बने थे लेकिन वह कभी विश्वकप नहीं खेल पाए थे।
अंडर-19 में कुलदीप ने दिखाया जौहर
कुलदीप ने अपना हुनर 2014 में दुबई में हुए अंडर-19 वल्र्ड कप में दिखा दिया था। स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक सहित चार विकेट झटके। पापुआ न्यु गिनी के भी चार विकेट चटकाए थे।
शहरवासियों के प्यार का परिणाम
कुलदीप के चयन की घोषणा होने के बाद शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोवर्स मैदान में कोच कपिल पांडे ने प्रशिक्षण के लिए आने वाले खिलाडिय़ों के साथ मिठाई बांटी। कुलदीप की मां उषा यादव व पिता राम सिंह ने बेटे के चयन को शहरवासियों के प्यार और दुआओं का परिणाम बताया। राम सिंह ने कहा, बेटे ने शहर का नाम रोशन किया है। मां ने बेटे को विश्वकप लाने का आशीर्वाद दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें