Move to Jagran APP

जानिए, कानपुर और अकबरपुर संसदीय सीट में कौन रहा चुनाव खर्च में सबसे आगे

निर्वाचन कार्यालय ने तैयार की है प्रत्याशियों के प्रचार रैलियों व जनसभाओं की खर्च की रिपोर्ट।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:10 PM (IST)
जानिए, कानपुर और अकबरपुर संसदीय सीट में कौन रहा चुनाव खर्च में सबसे आगे
जानिए, कानपुर और अकबरपुर संसदीय सीट में कौन रहा चुनाव खर्च में सबसे आगे

कानपुर, जेएनएन। चुनाव के दौरान प्रचार, रैलियों और जनसभाओं में खर्च करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और बसपा-सपा गठबंधन उम्मीदवार निशा सचान सबसे आगे रहीं। दोनों ने 36-36 लाख रुपये से अधिक व्यय किया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वाड और वीडियो सर्विलांस टीम की तैयार रिपोर्ट का आकलन कोषागार ने किया है। मुख्य कोषाधिकारी यशवंत सिंह के मुताबिक अभी प्रत्याशी की ओर से भी अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। जिसमें वह बता सकेंगे कि पार्टी की ओर से कितना फंड मिला है।

loksabha election banner

कानपुर संसदीय सीट

प्रत्याशी                पार्टी       व्यय 

श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस  36,90,797

सत्यदेव पचौरी        भाजपा  27,41,509

रामकुमार              सपा      26,94,396

अकबरपुर लोकसभा सीट 

निशा सचान          बसपा     36,41,586

राजाराम पाल       कांग्रेस     27,50,934

देवेंद्र सिंह भोले     भाजपा    23,35,010

मतगणना के बाद आएंगे व्यय प्रेक्षक

23 मई की मतगणना के 25 दिन बाद व्यय प्रेक्षक आएंगे। वह चुनावी खर्चों की जांच करेंगे। चुनाव वाले दिन भी जो खर्च हुआ है उसका और जीत के जश्न वाले उम्मीदवार का व्यय भी जोड़ा जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.