Move to Jagran APP

जानिए, लोकसभा चुनाव में जीत के लिए क्या है भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान

पांच सत्रों में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में 400 प्रतिनिधि शामिल हुए। युवा कार्यकर्ताओं को समझाया गया माइक्रो मैनेजमेंट प्लान।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 10:58 AM (IST)
जानिए, लोकसभा चुनाव में जीत के लिए क्या है भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान
जानिए, लोकसभा चुनाव में जीत के लिए क्या है भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान

कानपुर (जागरण संवाददाता)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति पूरी तरह आने वाले लोकसभा चुनाव पर ही केंद्रित रही। मिशन 2019 में मोर्चा की भूमिका समझाने के लिए ही पांच में से दो सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लिए। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद और एकजुटता का मूल मंत्र देने के साथ ही चुनाव का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान भी समझाया।

loksabha election banner

प्रदेश भर से पहुंचे चार सौ प्रतिनिधि

मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश भर से लगभग 400 प्रतिनिधि शामिल हुए। मोर्चा के इस आयोजन की कमान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने ही थामी। उद्घाटन सत्र में भी उपस्थित रहे बंसल ने उसके बाद लगातार दो सत्रों में युवा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत की व्यूह रचना समझाई। उन्होंने संगठन सूत्र नामक सत्र में सर्वाधिक जोर संपर्क, संवाद और एकजुटता पर दिया। निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची संवर्धन में एक-एक मोर्चा कार्यकर्ता जुट जाए। सभी मंडलों का गठन हर हाल में कर लिया जाए। उन्होंने मोर्चा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह कार्यक्रम चलाएगा भाजयुमो

-सेल्फी विद लाभार्थी मुहिम में हर कार्यकर्ता पचास लाभार्थी के साथ सेल्फी लेगा।

-क्षेत्र स्तर पर यूथ पार्लियामेंट का आयोजन होगा।

-कमल कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं से युवाओं को जोड़ा जाएगा।

-जो मोर्चा के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें नमो वॉलेंटियर बनाया जाएगा।

-हर लोकसभा क्षेत्र में बीस हजार की भीड़ के सम्मेलन होंगे।

-प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान।

-दीपावली के बाद हर पंद्रह दिन में मोर्चा का एक बड़ा कार्यक्रम।

पांच वैचारिक कुंभ बनाएंगे माहौल

अखिल भारतीय राज्य विवि प्रमुख हरी बोरीकर भी कार्यसमिति में पहुंचे। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले पांच वैचारिक कुंभ आयोजित किए जाएंगे। 23 दिसंबर को लखनऊ में युवा कुंभ, उसके बाद वृंदावन में मातृशक्ति कुंभ, फैजाबाद में सामाजिक समरसता कुंभ, प्रयाग में संस्कृति कुंभ और काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ आयोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.