Move to Jagran APP

सरकार को बदनाम कर रहा सपा, बसपा व कांग्रेस का गठजोड़ : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने मूसानगर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अच्युत ब्रह्मधाम में भक्ति योग वेदांत सम्मेलन का किया शुभारंभ।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:04 PM (IST)
सरकार को बदनाम कर रहा सपा, बसपा व कांग्रेस का गठजोड़ : केशव प्रसाद मौर्य
सरकार को बदनाम कर रहा सपा, बसपा व कांग्रेस का गठजोड़ : केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर(जेएनएन)। अपने तय समय से करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कानपुर देहात के मूसानगर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अच्युत ब्रह्मधाम में भक्ति योग वेदांत सम्मेलन का शुभारंभ किया। वह यहां हेलीकाप्टर से शाम चार बजे पहुंचे। इस दौरान वह लोनिवि की सड़कों का लोकार्पण किया व बूथ समिति पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस, बसपा, सपा सभी एकजुट होकर केवल सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। अपने दस मिनट के संबोधन के दौरान कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है।
54 करोड़ 45 लाख की सड़कों का हुआ शिलान्यास
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर देहात को 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही दो सड़कों का उन्होंने लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 54 करोड़ 45 लाख 70 हजार रुपये की लागत से होने वाले 14 कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही दो कार्यों का लोकार्पण किया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.