Move to Jagran APP

केशव बोले- नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए हो रही बड़ी साजिश, सपा-बसपा-कांग्रेस एक हो जाए फिर भी जीतेंगे 80 सीटें

फर्रुखाबाद में पार्टी कार्यालय में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने निकाय चुनाव में कमल का फूल खिलाने की अपील करते हुए लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश होने की बात कही।

By JagranEdited By: Abhishek AgnihotriPublished: Wed, 28 Sep 2022 03:05 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 03:05 PM (IST)
केशव बोले- नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए हो रही बड़ी साजिश, सपा-बसपा-कांग्रेस एक हो जाए फिर भी जीतेंगे 80 सीटें
फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में कहा निकाय चुनाव इस बार 2022 के लोकसभा चुनाव का ट्रेलर होगा, इसलिए सभी सीटों पर कमल का फूल खिलाना है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र हो रहा है। सपा बसपा और कांग्रेस एक हो जाए फिर भी नरेन्द्र मोदी को नहीं रोक पाएंगे और उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो अपने छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है। वह पार्टी के कार्यकर्ता पहले है और उप मुख्यमंत्री बाद में है। पार्टी कार्यालय मेरे लिए मंदिर है, इसी वजह से वह पहले पार्टी कार्यालय जाते हैं, इसके बाद दूसरा काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य सेवा करना है।

उन्होंने कहा, देश के भीतर अलंग-अलग राजनैतिक दल व कुछ संगठन भृष्टाचार फैलाने और सीमाएं असुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। पीएफआइ व उससे जुड़े संगठन इसका उदाहरण है, इनके तार पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से जुड़े थे। इन संगठनों पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है,वह इसका स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। हकीकत यह है कि पच्चीस साल तक केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार हटने वाली नहीं है। विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक डा.सुरभि, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार भी मंच पर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.