विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिस्ट्रीशीटर नारायण भदौरिया और जादौन समेत 6 के खिलाफ जमीन कब्जाने का आरोप तय, 30 पन्नों की चार्जशीट तैयार

Published: Wed, 10 Sep 2025 09:17 PM (GMT+05:30)

नौबस्ता पुलिस ने भाजपा नेता अनूप तिवारी के जमीन कब्जाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर नारायण सिंह भदौरिया समेत छह पर ...और पढ़ें

हिस्ट्रीशीटर नारायण भदौरिया पर जमीन कब्जाने का आरोप।
हिस्ट्रीशीटर नारायण भदौरिया पर जमीन कब्जाने का आरोप।

HighLights

  1. नौबस्ता पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन कब्जाने का ठहराया दोषी
  2. 18 मई भाजपा नेता ने आरोपितों के खिलाफ नौबस्ता में दर्ज कराया था मुकदमा

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने भाजपा नेता अनूप तिवारी की ओर से दर्ज कराए गए चाचा की जमीन कब्जाने के मुकदमे में आरोपित हिस्ट्रीशीटर नारायण सिंह भदौरिया और दीपक जादौन समेत छह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। पुलिस ने 30 पन्नों की चार्जशीट में सभी को फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन कब्जाने का दोषी ठहराया है। चार्जशीट जल्द कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

18 मई को किदवई नगर के एम ब्लाक निवासी भाजपा नेता अनूप तिवारी ने हिस्ट्रीशीटर नारायण सिंह भदौरिया और उसके भाई दिनेश, संजीव राणा समेत 15 के खिलाफ उनके देखरेख वाली कैंसर पीड़ित चाचा की जमीन पर कब्जा कर बेचने और धमकाने का आरोप लगाकर नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आरोप था कि आरोपितों ने चाचा की 1060 वर्गगज जमीन पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर बाउंड्री कराने के साथ ही गेट लगवा दिया है। उन्होंने चचेरे भाई के जरिए आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत भी करवाई और पुलिस को खुद भी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बल्कि आरोपितों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था। यहां तक कि नौबस्ता बाइपास पर उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच के दौरान मामले में अधिवक्ता विकास गुप्ता, हिस्ट्रीशीटर दीपक जादौन और किसान पाल का नाम सामने आया था।

एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि नौबस्ता में भाजपा नेता की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर नारायण सिंह भदौरिया, दीपक जादौन समेत छह के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने माना-अपराध गंभीर प्रकृति का