विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में युवक की आत्महत्या, वीडियो में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; स्वजनों का हंगामा

Published: Fri, 30 Jan 2026 11:34 AM (GMT+05:30)

कल्याणपुर के पनकी रतनपुर में रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले एक वीडियो में उसने जबरन धर्म ...और पढ़ें

HighLights

  1. आत्महत्या से पहले युवक ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया।

  2. स्वजनों ने शव रखकर कानपुर में कार्रवाई की मांग की।

  3. पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर शांत कराया।

संवाद सहयोगी जागरण, कल्याणपुर। पनकी रतनपुर के दिवंगत रोहित सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला था। जिसमें उसने खुद के धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कही थी।हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम हाउस में अंधविश्वास के चलते आत्महत्या करने की बात बताई थी।

वीडियो प्रचलित होने के बाद स्वजन ने घर के पास शव रखकर चार अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को शांत कराया।

रतनपुर निवासी रोहित सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।स्वजन ने बताया था कि युवक की पिछले एक सप्ताह से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह मकान बेंच कर कहीं और रहने की बात कर रहा था। वही घटना के दूसरे दिन दिवंगत युवक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि वीडियो में उसने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। वीडियो प्रचलित होने के बाद स्वजन ने शव को घर के पास चौराहे पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को शांत कराने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें- तरी-तरी खा लो, मजा आ जाएगा... मुरादाबाद में हिंदू छात्रा के साथ सहेलियों ने की ऐसी हरकत, भाई के खुलासे से मचा हड़कंप

दिवंगत की बहन निशा सिंह ने बताया कि भाई रोहित 26 जनवरी को छोटी बहन के घर लखनऊ गया था तब उन्नाव से लखनऊ के चार बाग तक काल रिसीव नहीं हुई थी।बहन के घर पहुंच कर उसने रोते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई थी।

उसने बताया था कि चार लोग ट्रेन में मिले थे जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और चार बाग में एक मजार पर भी ले गए थे।स्वजन ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वही पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि स्वजन को शांत करा दिया गया है और मामले की जांच कराई जाएगी।