विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Rain Alert: कानपुर में झमाझम बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रियता दोबारा बढ़ेगी

By akhilesh tiwari Edited By: Anurag Shukla1
Published: Sun, 13 Jul 2025 10:43 PM (IST)

Kanpur weather update कानपुर में एक बार फिर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं ...और पढ़ें

कानपुर में दो दिन कम वर्षा होगी।
कानपुर में दो दिन कम वर्षा होगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चक्रवाती सिस्टम और मानसून की ट्रफ रेखा के पश्चिम की ओर चले जाने से मानसून के बादलों का असर जहां-तहां दिखाई दे रहा है। रविवार को दिन में कानपुर शहर में लगभग सूखा पड़ा रहा। जहां -तहां बूंदाबांदी या बौछार ही पड़ी लेकिन शहर से लगभग 60 किमी दूर आंकिनघाट में बीते चौबीस घंटे के दौरान जोरदार वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आंकिन में रविवार की सुबह तक 117.2 मिमी पानी बरस गया है।

वर्षा का मौसम बार - बार झटके दे रहा है। कोई भी मौसमी सिस्टम लंबे समय तक नहीं टिक रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन कानपुर शहर में रविवार के दिन हल्की वर्षा भी नहीं हुई जबकि शहर से 50 से 60 किमी दूर बिल्हौर क्षेत्र में शनिवार और रविवार दोनों दिन वर्षा होती रही। बिल्हौर क्षेत्र के आंकिन घाट में रविवार की सुबह तक 117 मिमी से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। इससे खेतों में भी जल जमाव देखा गया है।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार 15 जुलाई से प्रदेश में मानसून सक्रियता दोबारा बढ़ने के आसार हैं इसका असर कानपुर और आस -पास के मौसम पर भी पड़ेगा। रविवार को शहर में वर्षा नहीं होने की वजह खंड वर्षा की स्थितियां हैं। एक दिन पहले वर्षा कराने वाला चक्रवाती परिसंचरण रविवार को उत्तर-मध्यप्रदेश के क्षेत्र को छोड़़कर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। मानसून की ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गई है। इससे अब सोमवार को भी वर्षा की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद़्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा है। शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक 9.4 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर दिन में अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा है।