Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: चक्रवाती तूफान निवार का खतरा टला, कैस्पियन सागर से आने वाली हवा कल से और बढ़ाएगी ठंडक

अधिकतम और न्यूनतम तापमान आएगा नीचे सुबह-शाम चलेगी शीत लहर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार से ठंडक और बढ़ जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे आने लगेंगे। इस बार ला नीना भी सक्रिय है।

By ShaswatgEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:32 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:32 AM (IST)
Kanpur Weather Update: चक्रवाती तूफान निवार का खतरा टला, कैस्पियन सागर से आने वाली हवा कल से और बढ़ाएगी ठंडक
आसमान में बदली छाई रह सकती है, लेकिन बारिश के आसार बहुत कम हैं।

कानपुर, जेएनएन। कैस्पियन सागर से उठकर ठंडी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर शनिवार से बढ़ने लगेगी। यह पहले भी आ रहीं थी, लेकिन चक्रवाती तूफान निवार के सक्रिय होने से मंद पड़ गई, जिसकी वजह से शुष्क हवा का रास्ता नमी लिए हवा ने रोक दिया था। मौसम पर इसका प्रभाव कुछ इस कदर पड़ेगा कि कल से ठंड और बढ़ जाएगी। गुरुवार को तूफान शांत हो गया है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ पहले ही पाकिस्तान और जम्मू के बार्डर एरिया के पास सक्रिय है। इसके चलते ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ों की ओर जमी बर्फ के असर से मैदानी क्षेत्र भी ठंड की चपेट में आने लगे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार से ठंडक और बढ़ जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे आने लगेंगे। इस बार ला नीना भी सक्रिय है, जिसके कारण कैस्पियन और भूमध्य सागर का पानी ठंडा हो रहा है। आसमान में बदली छाई रह सकती है, लेकिन बारिश के आसार बहुत कम हैं। 

prime article banner

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम 

बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बन रहा है। अब इसके बारे में यह नहीं कहा जा सकता है कि कितना ताकतवर है और बारिश कराने में कितना सक्षम है। इसके असर से मौसम में परिवर्तन आएगा। 

तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति

दिनांक         अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान 

20                        24.6                         14.4

21                         24.0                         12.4

22                          23.4                        10.0

23                          24.4                        8.8

24                          24.8                        6.6

25                          26.2                         8.8

26                          24.6                          10.4

(आंकड़े  दिनांक नवंबर महीने के हैं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.