Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: कैस्पियन सागर की हवा का बदला रुख, दो दिन में मिल सकती शीत लहर से कुछ निजात

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कैस्पियन सागर की ओर से आने वाली हवा का रास्ता बदलने से तापमान में स्थिरता के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग द्वारा आसमान में बदली छाने और पारा बढ़ने की भी संभावना जाताई जा रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 08:41 AM (IST)
Kanpur Weather Update: कैस्पियन सागर की हवा का बदला रुख, दो दिन में मिल सकती शीत लहर से कुछ निजात
कानपुर में फिर बदल सकता मौसम ।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर भारत में चल रही शीत लहर से दो दिन कुछ निजात मिल सकती है। तापमान में भी कम गिरावट होने के आसार बन गए हैं। यह परिवर्तन जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पाकिस्तान बार्डर के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा। इससे कैस्पियन सागर की ओर से आ रही शुष्क ठंडी हवा का रास्ता मोड़ दिया है। इससे मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट कम होगी। आसमान में बदली छाई रहेगी।

loksabha election banner

कैस्पियन सागर से आने वाली हवाओं का रुख बदलने के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी, जबकि बारिश की संभावना भी हो गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा दमदार नहीं है, लेकिन उसका असर पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देगा। अगले 48 घंटों तक पश्चिमी ठंडी हवा की गति और दिशा परिवर्तित हो जाएगी। इसके परिणाम सोमवार से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश में सोमवार की शाम या मंगलवार की सुबह से इसका असर नजर आएगा।

बंगाल की खाड़ी के पास हल्का निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, लेकिन वह भी इतना अधिक प्रभावी नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान का स्तर कुछ बढ़ जाएगा। न्यूनतम की मात्रा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बदली छाई रह सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.