Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: तेजी से गिर रहा तापमान, शीतलहर संग अब घना होगा कोहरा

Kanpur Weather News मौसम में परिवर्तन के साथ रात में चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवा से तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विज्ञानियों ने सुबह और शाम को कोहरा गहराने की संभावना जताई है। पश्चिचमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर बढ़ा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 08:39 AM (IST)
Kanpur Weather Update: तेजी से गिर रहा तापमान, शीतलहर संग अब घना होगा कोहरा
कानपुर में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है।

कानपुर, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी होने का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आने लगा है। हवा की रफ्तार तेज हो गई है जिससे शीत लहर चलने के आसार बन गए हैं। मौसम में अब तेजी से बदलाव होगा। सुबह और शाम को कोहरा गहराने की संभावना है, जबकि हवा की रफ्तार बढ़कर छह से सात किलोमीटर पहुंच सकती है। इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।

prime article banner

शनिवार को एक से दो किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिनकी गति बढ़कर चार से पांच किलोमीट हो गई है। रविवार की सुबह हवा की गति तेज रही। इस बीच तापमान अधिकतम 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता बढ़कर 96 फीसद पहुंच गई है, जिसके कारण धुंध व कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एसएन पांडेय ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पछुआ हवा चलने के बीच छाए रहने वाले यह बादल ठंड बढ़ाएंगे। बीच-बीच में धूप तो निकलेगी लेकिन उसमें वह गर्माहट नहीं होगी, जिसकी शहरवासियों को ठंड से बचने के लिए दरकार है। मौसम के इस बदलाव के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

पहले एक पश्चिमी विक्षोभ के चीन की ओर निकल जाने और दूसरे के अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच कमजोर पडऩे से सर्दी का असर बढ़ गया है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के साथ शीतलहर चलने लगी है। अरब सागर से लेकर गुजरात व मध्य प्रदेश के बीच टर्फ लाइन (कम दबाव क्षेत्र में बनने वाली पट्टी) बन गई है, जिससे दोनों राज्यों में बारिश के आसार हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में वर्षा की संभावना है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर आदि जिलों में 15 दिसंबर के बाद गलन बढऩे की आशंका जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.