Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: तेज सर्द हवाएं छुड़ा रहीं कंपकपी, तापमान में तेजी से आ रही गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अब धीरे धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सर्दी अपने चरम पर पहुंच रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 08:36 AM (IST)
Kanpur Weather Update: तेज सर्द हवाएं छुड़ा रहीं कंपकपी, तापमान में तेजी से आ रही गिरावट
कानपुर में मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है।

कानपुर, जेएनएन। सर्दी धीरे धीरे अपने चरम सीमा पर पहुंचने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पहाड़ों पर जहां बर्फ गिरने के साथ वर्षा हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चलनी शुरू हो गई है। पूरा उत्तर भारत में ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम के समय पारा काफी नीचे जा रहा है।

loksabha election banner

कानपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। शनिवार को इससे और नीचे जाने की पूरी संभावना है। देश के कई अन्य हिस्सों में चक्रवाती और विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन उनकी सक्रियता काफी कम है। नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास से ही कमजोर पड़ गया है। हालांकि इसका असर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के रूप में दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी और असर सागर में निम्न दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। हवा में आर्द्रता भी बनी हुई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक कैस्पियन सागर से शुष्क हवा लगातार आ रही हैं। इसके अलावा अत्यधिक ऊंचाई पर चलने वाली जेट स्ट्रीम भी मौसम को ठंडा कर रही है। पूर्वी शहर वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर आदि में हल्की वर्षा भी हुई है, जिससे वहां तापमान और कम है। तराई वाले शहरों में धुंध पड़ रही है। इस हफ्ते सर्दी पड़ेगी। पाला पड़ने की भी आशंका है। यह स्थिति फसलों के लिए मुफीद नहीं है। किसानों को प्रबंधन करने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.