Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर, उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में आएगी गिरावट

रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम आर्द्रता 88 फीसद हवा 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रिकार्ड हुई। तटीय केरल से महाराष्ट्र के बीच में ट्रफ रेखा बनी हुई है एक अन्य ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के पास सक्रिय है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 10:20 AM (IST)
Kanpur Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर, उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में आएगी गिरावट
कानपुर में मौसम की स्थिति को दर्शाती हुई प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। मौसम सोमवार से एक बार फिर करवट लेगा। सुबह और शाम को हल्की सर्दी बढ़ जाएगी। दोपहर में धूप निकलेगी, जबकि अत्याधिक ऊंचाई पर हल्के बादल छा सकते हैं। यह परिवर्तन जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवा आनी शुरू हो जाएगी। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी का ये है कहना

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश की ओर निकल गया है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान बार्डर के पास सक्रिय है। मौसम विभाग ने कई और पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका जताई है। यह एक के बाद एक करके आते रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हुई और हल्की वर्षा भी हुई। सोमवार से उत्तर पश्चिमी हवा चलनी शुरू हो जाएगी, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह तेजी से पहाड़ों की शुष्क हवा को मैदानी क्षेत्रों की ओर ले जाएगा। तटीय केरल से महाराष्ट्र के बीच में ट्रफ रेखा बनी हुई है, एक अन्य ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के पास सक्रिय है। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.8, न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम आर्द्रता 88 फीसद, हवा 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रिकार्ड हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.