Move to Jagran APP

Kanpur Weather News : रात के साथ अब दिन में भी गिरेगा पारा, नमी बढ़ने के कारण छायेगा कोहरा

Kanpur Weather News चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञाने के अनुमान के अनुसार हवा में नमी बढ़ गई है जिसके कारण सुबह कोहरे की चादर दिखने लगी है। वहीं अगले तीन चार दिनों में हवा की दिशा बदलने से ठंड भी पड़ने लगेगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 11 Nov 2022 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2022 08:45 AM (IST)
Kanpur Weather News : रात के साथ अब दिन में भी गिरेगा पारा, नमी बढ़ने के कारण छायेगा कोहरा
Kanpur Weather News : पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम होने से कानपुर में बढ़ेगी ठंड।

कानपुर, जागरण संवाददाता।  Kanpur Weather News :  हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम होने वाला है। इसके चलते हवा की दिशा बदल सकती है और दिन के साथ ही रात में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को भी इस सर्दी के सीजन में पहली बार घने कोहरे व धुंध की चादर छाने पर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। आसमान में ऊंचाई पर बादल होने के कारण न्यूनतम तापमान तो 16.6 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 96 प्रतिशत तक हो गई है। इसी वजह से देर रात से लेकर सुबह तक धुएं जैसा आवरण छा रहा है। इसे कोहरा कहते हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में धुंध और खुले स्थानों पर कोहरा ज्यादा घना होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अब हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने की संभावना है। इसके चलते अगले पांच दिन तक हल्के बादलों की आवाजाही तो रहेगी, लेकिन इसी के साथ अगले 48 घंटे में उत्तर पश्चिमी शुष्क व सर्द हवा चलने के आसार बन रहे हैं। यही नहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर पछुआ हवा की अक्षीय रेखा के रूप में देखा जा रहा है। इसका मतलब यह है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। कानपुर मंडल में तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.