Move to Jagran APP

Kanpur Weather News : पहाड़ों पर बर्फ गिरने से बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट और छाएगा कोहरा

Kanpur Weather News चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी पड़ना शुरु हो जाएगी। हिमालय पर सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 06:12 AM (IST)
Kanpur Weather News : पहाड़ों पर बर्फ गिरने से बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट और छाएगा कोहरा
Kanpur Weather News : कानपुर में बढ़ने लगी ठंड।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur Weather News : हिमालय पर सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात होने का दावा किया गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी होने से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

सुबह और रात के सर्द होने के बाद पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठिठुरन भरी सर्दी सताएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में उत्तर पश्चिम दिशा से 2.4 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली।  

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगी। इसका असर फरवरी माह तक देखे जाने के आसार हैं। हाल ही में कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी और पहाड़ों की हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से सर्दी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.