Move to Jagran APP

Kanpur Weather News : पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने बढ़ाई रात की ठिठुरन, अब दिन में भी होगा गलन का एहसास

Kanpur Weather News चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान के अनुसार हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है वही निम्न दबाव के कारण हिमालय से यूपी की तरफ आने वाली सर्द हवाओं से ठंड बढ़ेगी।

By Ekantar GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Nov 2022 06:24 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:24 AM (IST)
Kanpur Weather News : पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने बढ़ाई रात की ठिठुरन, अब दिन में भी होगा गलन का एहसास
Kanpur Weather News : कानपुर में तापमान में आई गिरवाट।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पहाड़ों से सर्द हवा ने गंगा के मैदानी क्षेत्र में असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते दिन व रात के तापमान में गिरावट हो रही है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान और कम होने के आसार जताए हैं। 

loksabha election banner

विक्षोभ का असर हुआ खत्म 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। इसके चलते तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई, लेकिन अब विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। इसके चलते पहाड़ों से सर्द हवा तेज गति से कानपुर मंडल समेत पूरे यूपी में आ रही हैं।

पहाड़ो से आ रही ठंड हवा अधिकतम व न्यूनतम तापमान को कम कर सकती है। यही नहीं, रात के साथ ही दिन का पारा भी कम गिरने के आसार हैं, जिससे रात में ठिठुरन के साथ गलन का भी अहसास हो सकता है। हालांकि इस दौरान दिन में धूप खिलेगी। उधर, राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर भी चलने की संभावना है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह से यूपी का भी रुख कर सकती है। 

आठ दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक - अधिकतम- न्यूनतम

24 नवंबर - 26.4 - 9.0

23 नवंबर - 27.4 - 10.0

22 नवंबर - 28.0 - 11.0

21 नवंबर - 28.5 - 11.6

20 नवंबर - 25.0 - 9.6

19 नवंबर - 25.4 - 9.4

18 नवंबर - 25.0 - 10.8

17 नवंबर - 26.8 - 12.6

16 नवंबर - 29.2 - 12.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.