Move to Jagran APP

Kanpur Weather: मानसून की वर्षा के बाद एक बार फिर साफ होंगे बादल, तापमान भी चढ़ने के आसार

कानपुर में एक बार फिर वर्षा के बाद आसमान साफ हो जाएगा। इस सप्ताह घने बादल व लगातार वर्षा होने के उम्मीद नहीं है। वहीं तापमान भी चढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को कई जगह तेज धूप नकली रही तो कई जगह हल्की फुहार पड़ी है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 07:10 AM (IST)
Kanpur Weather: मानसून की वर्षा के बाद एक बार फिर साफ होंगे बादल, तापमान भी चढ़ने के आसार
कानपुर का मौसम एक बार फिर बदलेगा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। मानसून की अक्षीय रेखा बदलने से गंगा के मैदानी क्षेत्र में उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर हवा के झोंके की तरह कुछ स्थानों पर अचानक बादल छाए और तेज वर्षा हुई, लेकिन इसके बाद फिर धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह रुक-रुककर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने के साथ उमस भरी गर्मी के आसार जताए हैं। 

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी नम हवा का आना जारी है, लेकिन घने बादल न होने से लगातार वर्षा में कमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह कानपुर मंडल में मूसलाधार वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने पर गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है। 

मौसम का इनपुट

अधिकतम तापमान - 34.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान - 26.6 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय - 5.38 बजे

सूर्यास्त - 6.50 बजे

मौसम का हाल - आकाश में हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन धूप भी खिलेगी। तेज हवा व गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव हो सकता है।

कल व परसों का मौसम- (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम

10 अगस्त - 34.0 - 27.0

11 अगस्त - 32.0 - 27.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.