विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KBC 2026: कौन बनेगा करोड़पति में 'हॉट सीट' पर बैठेंगे कानपुर के उद्देश्य, अमिताभ बच्चन के सवालों का देंगे जवाब

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:09 PM (IST)

कानपुर के उद्देश्य सचान, 'गुरुकुलम' के संस्थापक, कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। KBC 18 | सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में कानपुर के उद्देश्य सचान अपनी मेधा का परचम लहराते नजर आएंगे।

'गुरुकुलम- खुशियों वाला स्कूल' के संस्थापक उद्देश्य सचान इस बुधवार और गुरुवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाले एपिसोड में बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे।

शो का एक वीडियो प्रोमो भी जारी हो चुका है, जिसमें वे बिग बी से बातचीत करते दिख रहे हैं, जिसने स्थानीय लोगों और उनके शुभचिंतकों में भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

नौबस्ता से तीन किमी दूर परसौली गांव में उद्देश्य ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रोमो साझा कर शो में पहुंचने की खुशी जाहिर की। वीडियो में उद्देश्य कह रहे हैं - मैं शिक्षक हूं, मेरा उद्देश्य है कि बच्चों को रोटी, कपड़ा, मकान और अच्छी शिक्षा मिले। एक स्कूल है जहां सब कुछ सिखाया जाता है, बस वहां फीस नहीं लगती। उद्देश्य ने अपनी प्रेरणा का किस्सा भी सुनाया।

उन्होंने बताया कि कक्षा-तीन में फीस जमा न हो पाने के कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। तभी उन्होंने ठाना था कि वह ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां पैसे के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

साल 2019 में उन्होंने पेड़ के नीचे 12 बच्चों को निश्शुल्क पढ़ाने से शुरुआत की थी, आज उनके स्कूल में 150 से अधिक गरीब, झुग्गी-बस्ती के बच्चे पढ़ रहे हैं। यहां किताब, ड्रेस, बैग से लेकर कंप्यूटर शिक्षा तक सब निश्शुल्क है।

दैनिक जागरण ने प्रकाशित की थी उद्देश्य की प्रेरक कहानी

दैनिक जागरण ने सात जुलाई के अंक में देश भर में खराब आदतें छुड़ाता, शिक्षा-संस्कार भरता और मुस्कान बांटता गुरुकुलम, शीर्षक से उद्देश्य सचान की प्रेरणादायी कहानी प्रकाशित की थी। इसके बाद उद्देश्य के कार्यों को सराहा और गया। अब उन्हें कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें