विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन, लाल इमली से परेड चौराहा तक रास्ता बंद

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:12 PM (IST)

गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम के चलते कानपुर में रविवार शाम 5 बजे से यातायात व्यवस्था बदली गई है।

कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

HighLights

  1. गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम के कारण यातायात में बदलाव।

  2. लाल इमली से परेड तक कई मार्ग रहेंगे प्रभावित।

  3. वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रामलीला मैदान परेड में गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने रविवार शाम पांच बजे से यातायात में बदलाव किया है। ये बदली व्यवस्था कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

लाल इमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट चौराहा परेड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इधर जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहा से सिल्वर्टन तिराहा होकर निकाले जाएंगे।

डीसीपी ट्रैफिक अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यातायात में किए गए बदलाव के क्रम में पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है, वह व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहन खड़े करने को पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

इन मार्गों पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

एमजी कालेज चौराहा से वाहन कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इधर के वाहनों को सिल्वर्टन तिराहा, ग्रीन पार्क चौराहा होते निकाला जाएगा। बडा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होकर निकलेंगे।

चेतना चौराहा से कोई भी वाहन बडा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा होकर निकलेंगे। मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, उन वाहनों को वीआइपी रोड सरसैया घाट होकर निकाला जाएगा। यतीमखाना चौराहा से भी कोई वाहन परेड की तरफ नहीं जाएगा, उन्हें लालइमली चौराहा से होकर निकला जाएगा।

म्योर मिल की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन एमजी कालेज चौराहा या भार्गव हास्पिटल होते हुए निकलेंगे। लैंडमार्क तिराहा से वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे, इधर जाने वाले वाहनों को बडा चौराहा होकर निकाला जाएगा।

गिलिस बाजार चौराहा/कोतवाली से भी कोई वाहन परेड तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इधर के वाहनों को बड़ा चौराहा या मलगंज चौराहा से निकाला जाएगा। मूलगंज चौराहे से वाहन सद्भावना चौराहा की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे। इधर जाने वाले वाहनों को बड़ा चौराहा होकर निकाला जाएगा।

यहां पार्किंग व्यवस्था

क्रिस्टल पार्किंग परेड चौराहा।

चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा की बीच।

नगर निगम इंटर कालेज के पास।

एमजी कालेज चौराहे के पास खाली जगह पर।

उर्सुला अस्पताल रोड के किनारे।

जीआइसी।

यह भी पढ़ें- सूफी गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ में गाया 'जय-जय केदारा', भक्तिमय हुआ धाम