Move to Jagran APP

मौसम की खराबी ने कानपुर से दिल्ली और मुंबई फ्लाइट का समय बदला, जानें-नया टाइम शेड्यूल

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन की फ्लाइट उड़ान भरती है। इसके साथ अब आंतरिक उड़ान भी जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। अधिक ठंड और धंघ की वजह से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का समय परिवर्तन किया गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 08:57 AM (IST)
मौसम की खराबी ने कानपुर से दिल्ली और मुंबई फ्लाइट का समय बदला, जानें-नया टाइम शेड्यूल
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से हैं कई शहरों की उड़ान।

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली और मुंबई को जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन रविवार से लागू होगा और 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगा। दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ रही है। जिसके चलते शाम का मौसम खराब हो जाता है्, इसी वजह से विमान का टाइम शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

loksabha election banner

मौसम में खराबी को देखते हुए विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट अाने वाले विमान के समय में परिवर्तन किया है। पहले यह विमान यहां से 12:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता था लेकिन अब सुबह 11:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसी तरह मुंबई की फ्लाइट दिल्ली जाने वाले विमान के समय पर उड़ान भरेगी।

फ्लाइट के शेड्यूल में यह यह बदलाव 20 दिसंबर से शुरू होगा और 31 मार्च तक रहेगा। एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहले से फ्लाइट की बुकिंग करा रखी थी उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल पर फोन करके भी विमानन कंपनी के अधिकारी समय बदलने की जानकारी दे रहे हैं।

यूं है बदला हुआ समय

-दिल्ली की फ्लाइट आएगी सुबह 11:05 बजे और उड़ान भरेगी सुबह 11:30 बजे।

-मुंबई की फ्लाइट आएगी दोपहर 12 बजे और उड़ान भरेगी दोपहर 12:45 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.