कानपुर में 14 साल के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान मिले
कानपुर के महाराजपुर में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस को गला दबाकर हत्या की ...और पढ़ें
-1789121054994_m.webp)
HighLights
महाराजपुर के विपौसी गांव में किशोर की संदिग्ध मौत।
पुलिस व फोरेंसिक जांच में गले पर चोट के निशान।
ग्रामीणों को अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका।
जागरण संवाददाता, कानपुर। महाराजपुर के विपौसी गांव में गुरुवार की रात 14 वर्षीय किशोर की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध मिला है। ग्रामीणों को गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस व फोरेंसिक की प्राथमिक जांच में भी गले व शरीर में चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस को किशोर के किसी अपने पर ही संदेह है।।पुलिस स्वजन से पूछताछ के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
महाराजपुर के विपौसी निवासी सर्वेष निषाद गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में पत्नी संगीता व तीन बेटे सत्यम, शिवम और सुंदरम हैं। शुक्रवार सुबह संगीता ने कंट्रोल रूम फोन कर सूचना दी कि बड़े बेटे 14 वर्षीय सत्यम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की तो किशोर के गले व शरीर में चोट के निशान थे। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल व शव की जांच कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कहा जा रहा था कि कातिल घर में ही है।
किशोर ने स्वजन को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसी के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच बढ़ाएगी। अभी केवल स्वजन से पूछताछ की गई है।किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दिवंगत के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है।देर रात वो आ जाएंगे।उसी के बाद आगे कार्रवाई होगी।
