विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जला

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:37 PM (IST)

कानपुर के जाजमऊ स्थित अशरफाबाद में एक जूता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल की दो ...और पढ़ें

HighLights

  1. जाजमऊ के अशरफाबाद में जूता फैक्ट्री में आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रमुख कारण बताया गया।

  3. दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया, जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के अशरफाबाद में शनिवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मेस्टन रोड निवासी महबूब इलाही की अशरफाबाद में जूता फैक्ट्री है। शनिवार सुबह फैक्ट्री से उठती आग की लपटें देखकर अफरा तफरी मची। जिसकी सूचना पुलिस समेत दमकल को दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

फैक्ट्री के अंदर केमिकल व ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मामले में जाजमऊ फायर अधिकारी राहुल नंदन के अनुसार घटना की प्राथमिक जांच में आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट से होने की सामने आ रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं घटना में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें